फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan claimed on twitter

शाहरुख बोले ट्विटर मेरा और मेरे बाप का

Fri, 26 Jul 2013 04:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Jul 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan claimed on twitter

शाहरुख सलमान का भरत मिलाप भले ही हो चुका हो लेकिन पुराने भाईचारे की संभावना अभी दूर-दूर तक नहीं दिख रही। सलमान चुप हैं और शाहरुख सवालों के जवाब देते-देते थक गए हैं।

विज्ञापन


हताश होकर शाहरुख ने अब ट्विटर पर भड़ास निकाली है और कह डाला है कि ट्विटर मेरे बाप का में जो चाहे लिखूं।

दरअसल बाबा सिद्विकी की इफ्तार पार्टी में सलमान शाहरुख गले मिले तो लोगों को लगा कि पांच साल पुरानी यह दुश्मनी फिर से दोस्ती की राह पकड़ेगी। इस घटना ने मीडिया की भी सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन


अब दोनों सितारे जहां भी जा रहे हैं उनकी दोस्ती की अटकलों को लेकर ही सवाल दागे जा रहे हैं।शाहरुख ने फिर भी मसले पर अपना मुंह खोला लेकिन सलमान भाई की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलट इसके सलमान के करीबियों ने चुप्पी तोड़ी भी तो शाहरुख और सलमान के बीच आई दरार पटने की कोई गुंजाइश इसमें नहीं दिखाई दी।

उधर बेचारे शाहरुख जो भी बोल रहे हैं या जो भी लिख रहे हैं उसे केवल सलमान प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। कभी मीडिया तो कभी सोशल मीडिया शाहरुख ने जब भी कुछ बोला बात का बतंगड़ ही बन गया।


'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के प्रमोशन के लिए हुई प्रेस वार्ता में जब शाहरुख से सलमान के साथ हुए पैचअप और इस पर उनके ट्वीट के बारे में पूंछा गया तो शाहरुख ने कहा कि ट्विटर उनका और उनके बाप का है। वे जो चाहे वहां लिख सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed