फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Attend Met Gala Event And Photographer Avinash Gowariker Told Story Of Actor Generosity

SRK: मेट गाला की चर्चा के बीच फोटोग्राफर ने सुनाया शाहरुख की दरियादिली का किस्सा, किंग खान ने ऐसा क्या किया?

Tue, 06 May 2025 07:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 May 2025 07:18 PM IST
सार

शाहरुख खान का मेट गाला डेब्यू इस समय चर्चा में है। किंग खान का लुक भी सोशल मीडिया यूजर्स डिस्कस कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी अपने व्यवहार से इंटरनेशनल मीडिया का दिल जीत लिया है। इन्हीं बातों के बीच एक नामी फोटोग्राफर ने शाहरुख खान की दरियादिली का एक किस्सा साझा किया है। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Attend Met Gala Event And Photographer Avinash Gowariker Told Story Of Actor Generosity
शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने हाल ही में बॉलीवुड बबल (Bollywood Bubble) से की गई बातचीत में शाहरुख खान की दरियादिली का जिक्र किया। किस्सा पुराना है लेकिन जो कुछ शाहरुख खान ने किया उस बात को यह सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आज तक नहीं भूला है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख ने बताई मेट गाला में डेब्यू करने की वजह, बोले- 'मैं शर्मीला हूं पर उनकी खुशी के लिए...'
विज्ञापन

टेक्निशियंस के लिए किया ये काम 
फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर इंटरव्यू में बताते हैं कि शाहरुख अपने टेक्निशियंस को एक खाली बैंक चेक देते हैं, जिससे वे अपनी पसंद की रकम उसमें लिख दें। अविनाश की बात करें तो वह शाहरुख की कई फिल्मों के सेट पर मौजूद रहे, वहां पर फोटोग्राफी का काम किया। साथ ही वह आमिर खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण के लिए भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: SRK Look In Met Gala: चांद-सितारों से सजा SRK का नेकलेस और बंगाल टाइगर वाली छड़ी, ऐसे तैयार हुआ शाहरुख का लुक 

अविनाश को भी किया सपोर्ट 
बॉलीवुड बबल के ही इंटरव्यू में अविनाश गोवारिकर कहते हैं, ‘साल 1998 में फिल्म ‘डुप्लिकेट’ के सेट पर शाहरुख खान के साथ पहली बार बात हुई। मैं नया फोटोग्राफर था। मुझे सेट पर एक शॉट लेना था, जब शाहरुख खान फिल्म ‘डुप्लीकेट’ की शूटिंग कर रहे थे। मैं शॉट के लिए सेट पर गया और इस दौरान काफी मुश्किल महसूस हुई, नर्वस फील कर रहा था। उस वक्त शाहरुख ने बहुत सपोर्ट किया, मुझे दूसरी बार भी शॉट दिया। मैं उनके इस व्यवहार को आज तक नहीं भूला हूं।’ अविनाश इस बात में यकीन करते हैं कि शाहरुख खान खुद स्ट्रगल करके टॉप पर पहुंचे हैं तो वह दूसरों के स्ट्रगल को समझते हैं, उन्हें सपोर्ट करते हैं। शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed