फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Met Gala 2025 Shah Rukh Khan Look Ready With Diamond And Gold Crafted Bengal Tiger Head Cane

SRK Look In Met Gala: चांद-सितारों से सजा SRK का नेकलेस और बंगाल टाइगर वाली छड़ी, ऐसे तैयार हुआ शाहरुख का लुक

Tue, 06 May 2025 02:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 May 2025 02:18 PM IST
सार

Met Gala 2025: लगातार चर्चाओं में बना शाहरुख खान का मेट गाला का लुक काफी मेहनत और मशक्कत से तैयार किया गया है। जानिए चांद-सितारे और हीरे जड़ा शाहरुख का लुक कैसे हुआ तैयार।

विज्ञापन
Met Gala 2025 Shah Rukh Khan Look Ready With Diamond And Gold Crafted Bengal Tiger Head Cane
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia

विस्तार

मेट गाला 2025 में नजर आने के बाद से शाहरुख खान का लुक लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। हर ओर बस शाहरुख का मेट गाला का लुक ही छाया हुआ है। हालांकि, कुछ फैंस को शाहरुख का ये लुक ज्यादा प्रभावी नहीं लगा, लेकिन सब्यसाची द्वारा तैयार किया गया शाहरुख खान का आउटफिट हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहरुख के इस लुक को वैश्विक स्तर पर उनके स्टारडम से जोड़कर तैयार किया गया है। अब इस आउटफिट को डिजाइन करने वाले सब्यसाची की ओर से शाहरुख के आउटफिट को लेकर जानकारी दी गई है और बताया गया है कि कैसे उनके लुक को इतना स्टाइलिश बनाया गया है।

विज्ञापन

शाहरुख के स्टारडम को दिखाता है उनका लुक 
सब्यसाची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया गया है कि कैसे शाहरुख के ब्लैक डैंडी लुक को तैयार किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया है, “शाहरुख खान दुनिया के सबसे महान सुपरस्टार में से एक हैं। एक सिनेमाई नायक, उनके ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन और करिश्मा ने एक बड़ा विश्वस्तरीय फैन बेस तैयार किया है। ब्लैक डैंडी की मेरी व्याख्या वैश्विक मंच पर उनके सुपर स्टारडम का प्रदर्शन है। सब्यसाची के शानदार स्टाइल के साथ क्लासिक मेन्सवियर पहने शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं। बस।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Met Gala Look Reactions: शाहरुख का लुक देख भड़के यूजर्स, कियारा पर लुटाया प्यार; दिलजीत ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

Met Gala 2025 Shah Rukh Khan Look Ready With Diamond And Gold Crafted Bengal Tiger Head Cane
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sabyasachiofficial

तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन और जापानी हॉर्न बटन से तैयार हुआ किंग खान का लुक
शाहरुख के आउटफिट के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए बताया गया कि शाहरुख खान ने तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन से बना एक लंबा कोट पहना, जिस पर मोनोग्राम, जापानी हॉर्न बटन हैं। कोट हाथ से कैनवास किया गया है। एक चोटीदार कॉलर और चौड़े लैपल्स के साथ सिंगल ब्रेस्टेड है। क्रेप डी चाइन सिल्क शर्ट और टेलर किए गए सुपरफाइन ऊनी ट्राउजर के साथ जोड़ा गया। वहीं एक प्लीटेड साटन कमरबंद इस खास लुक को पूरा करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख ने बताई मेट गाला में डेब्यू करने की वजह, बोले- 'मैं शर्मीला हूं पर उनकी खुशी के लिए...'

हीरा जड़ी हुई है शाहरुख की बंगाल टाइगर हेड वाली छड़ी
मेट गाला के दौरान शाहरुख के हाथ में नजर आ रही एक स्टिक या बेंत भी कोई मामूली नहीं है। हीरे और सोने से जड़ी ये स्टिक काफी खास है। कस्टम स्टैक के साथ लेयर किया गया और टूमलाइन, नीलम, पुराने माइन कट और शानदार कट हीरे के साथ 18k सोने में ये बंगाल टाइगर हेड वाले बेंत को तैयार किया गया है। जो शाहरुख के लुक को और भी स्टाइलिश बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed