{"_id":"7bffb4c2-d7ec-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-have-to-leave-the-train-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख को सीट से उठा दिया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शाहरुख को सीट से उठा दिया गया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक बार ऐसी घटना हुई जब उन्हें ट्रेन में एक सीट से उठाकर बैठा दिया। शाहरुख आज भी उस घटना को याद करके शरमा जाते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान ने हाल ही में 'चेन्नई एक्सप्रेस' के फर्स्ट लुक लांच के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह शुरुआती दौर में मुंबई आये थे तो उन्हें पता नहीं था कि मुंबई की लोकल ट्रेन में कोई रिर्जवेशन नहीं होता।
विज्ञापन
वे जिस तरह दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन के साथ घूमा करते थे। उसी तरह उन्होंने लोकल ट्रेन की सीट को भी रिजर्व कर लिया था। सीट रिजर्व कराने के बाद वह आराम से उस सीट पर सो गए थे।
विज्ञापन
अचानक एक औरत ने आकर उन्हें उठाया और खूब खरी खोटी सुनायी। उन्हें डरा कर कहा कि आइंदा से कभी पूरी सीट पर सोने की कोशिश मत करना। उस दिन शाहरुख को यह बात समझ आयी कि लोकल ट्रेन में सीट रिजर्व नहीं की जाती।
शाहरुख ने बताया कि वे शुरुआती दिनों में लोकल ट्रेन से काफी सफर किया करते थे। बाद में जब उन्होंने अपनी कार ली तो उन्होंने लोकल ट्रेन का सफर करना बंद कर दिया।