{"_id":"21a5a9aa-d97c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-deepika-rohit-along-with-chennai-express-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख सहित पूरी यूनिट ने बिस्किट खाकर हफ्ता गुजारा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख सहित पूरी यूनिट ने बिस्किट खाकर हफ्ता गुजारा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर आपको चौंकाने वाली है। यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि सच्चाई है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान सहित पूरी फिल्म यूनिट ने बिस्किट खाकर एक सप्ताह तक गुजारा किया।
विज्ञापन
दरअसल फिल्म की शूटिंग गोवा के दूधसागर में चल रही थी। यहां पर फिल्म का एक महत्वपूर्ण ट्रेन सीक्वेंस फिल्माया जाना था। वहां पर पूरी यूनिट को हर दिन सुबह छह बजे पहुंच जाना था क्योंकि उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरती थी।
विज्ञापन
यह पूरा सीन एक ब्रिज के आसपास ही फिल्माया जाना था ऐसे में यूनिट के सदस्यों के लिए खाने का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा था। जब इस परेशानी से शाहरुख दो चार हुए तो उन्होंने बिस्कुट खाकर शूटिंग के पूरे दस घंटे निकालने का फैसला किया हालांकि शाहरुख ने अलग अलग स्वाद के कई सारे बिस्किट के डिब्बे मंगाए।
विज्ञापन
एक हफ्ते में दस घंटे के शूटिंग शेडय़ूल में शाहरुख, दीपिका, रोहित सहित पूरी यूनिट ने बिस्किट खाकर ही गुजारा किया। सिर्फ रात का खाना ही उन्हें नसीब होता था।
रोहित शेट्टी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि हां, ऐसा हुआ था क्योंकि और कोई रास्ता नहीं था। फिल्म बनाते हुए ऐसी परेशानियां आ ही जाती है। यह फिल्म आठ अगस्त को रिलीज हो रही है।