फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh and priyanka back to being 'close friends'?

अवार्ड समारोहों के बहाने करीब आए शाहरुख और प्रियंका

Wed, 30 Jan 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
shahrukh and priyanka back to being 'close friends'?

बॉलीवुड में आजकल पुरस्कार समारोह का सीजन चल रहा है। इसी मौके का फायदा इन दिनों शाहरुख खान और प्रियंका को जमकर मिल रहा है। जब से इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आयी थी दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। एक लंबे समय तक इन दोनों को एक साथ नहीं देखा गया, लेकिन जब से पुरस्कार समारोह का सीजन शुरू हुआ है वे एक साथ कई समारोह में दिखने लगे हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले कलर्स स्क्रीन अवार्ड में शाहरुख और पीसी को एक साथ देखा गया। शाहरुख ने प्रियंका को जब किस किया सभी की नजरें उन पर ठहर गईं। सिर्फ यही नहीं इस एवार्ड समारोह में वे शाहरुख के वैनिटी वैन में कुणाल कपूर और बोमन इरानी के साथ गयी थी। उसके बाद एक मैगजीन के एवार्ड फंक्शन में शाहरुख की साथ वाली सीट पर प्रियंका दिखी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं देर रात हुई एक पार्टी में भी इन दोनों को साथ में देखा गया। वैसे इससे पहले अंबानी की एंटीलिया में पूरी रात हुई पार्टी में भी शाहरुख और प्रियंका साथ में नजर आए। पार्टी के बाद जब शाहरुख गार्डन में टहल रहे थे तो उनके पीछे पीछे प्रियंका भी वहां पहुंच गयी। जहां पर भी दोनों ने कुछ समय साथ ही बिताया। बहरहाल मामला जो भी एक बार फिर यह चर्चा शुरु हो गयी है कि शाहरुख और प्रियंका के बीच कुछ तो है। महज दोस्ती या कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed