फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahruk khan replace salman in big boss

बिग बॉस में सलमान की जगह शाहरुख खान

Mon, 30 Jun 2014 08:54 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
 shahruk khan replace salman in big boss

यह अब तय हो चुका है कि छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस-8’ के नए सीजन में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। सलमान की जगह उनसे प्रतिद्वंद्वि शाहरुख खान लेने जा रहे हैं। लंबे समय से इस बात की चर्चा हो रही थी कि सलमान इस शो को छोड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन


बिग बॉस-7 में शो के दौरान ही सलमान ने इसके संकेत दे दिए थे। परंतु इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी। जानकारों के अनुसार सलमान और प्रोडक्शन कंपनी के बीच कुछ मुद्दों को लेकर असहमतियां थीं, जिनमें पैसा भी शामिल है। यह भी चर्चा थी की प्रोड्यूसर एंडमॉल कंपनी इस शो को कलर्स चैनल से हटा कर लाइफ ओके पर ले जा रही है, परंतु ऐसा नहीं होने जा रहा।

विज्ञापन

शाहरुख करेंगे होस्ट

 shahruk khan replace salman in big boss

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अंदर से आ रही खबरों के मुताबिक शो कलर्स पर ही रहेगा और इसे सलमान की जगह शाहरुख होस्ट करेंगे। असल में शाहरुख के इस शो में आने की चर्चाओं को पिछले महीने ही पंख लग गए थे जब कलर्स ने अपने वार्षिक कार्यक्रम में उन्हें मेहमान बनाया था।

जबकि सलमान इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे। कलर्स से सलमान का लंबा नाता रहा है और उनका पार्टी में न पहुंचना साफ संकेत दे गया था कि वह इस बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस के लिए नहीं आने वाले।अब यह देखना रोचक होगा कि शाहरुख दर्शकों को सलमान से ज्यादा मजा दे पाते हैं या फिर नहीं।

विज्ञापन

खास नहीं कर पाए शाहरुख

 shahruk khan replace salman in big boss

वैसे अभी तक छोटे पर्दे पर शाहरुख की पारी कोई खास नहीं रही है। क्या आप पांचवी पास से तेज हैं और कौन बनेगा करोड़पति का एक सीजन उनके खाते में दर्ज है। मगर लोगों को मजा नहीं आया था।

अतः सवाल यह है कि ‘बिग बॉस’ के साथ शाहरुख लोगों के दिलों से होकर उनके घरों में पहुंच पाते हैं या नहीं? कैसे भूला जा सकता है कि शाहरुख ने छोटे पर्दे से ही अपना कैरियर शुरू किया था और सीरियलों में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed