फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor's wedding clothes are a mix of East and West

आखिरकार चल ही गया पता कि शादी में क्या पहनेंगे शाहिद कपूर

Mon, 06 Jul 2015 09:36 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor's wedding clothes are a mix of East and West

शाहिद कपूर की शादी सात जुलाई को होने वाली है। शाहिद की शादी को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बताया जा रहा है। यहां तक कि अभी तक ये भी नहीं पता चल पाया है कि शाहिद की शादी में मेहमान कितने आने वाले हैं।

विज्ञापन


लेकिन शाहिद शादी में क्या पहनने वाले हैं इसका पता जरुर चल गया है। शाहिद कपूर के शादी में पहनने के लिए दस खास ड्रैस तैयार की गई हैं। इसमें कुछ पश्चिमी परिधान है तो कुछ खालिस भारतीय हैं।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये जानकारी मुंबई के डिजाइनर कुनाल रावल ने दी है। कुनाल ने ही शादी के लिए शाहिद कपूर के कपड़े डिजाइन किए हैं। कुनाल शाहिद के काफी अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे से मेल खाते कपड़े पहनेंगे शाहिद और मीरा

Shahid Kapoor's wedding clothes are a mix of East and West

डिजाइनर कुनाल के मुताबिक, शाहिद के लिए सूट, कुर्ता, अचकन और बंदगले की ड्रैस बनाई गई है। उनके अनुसार शादी के दौरान शाहिद बंद गले की ड्रैस में दिख सकते हैं। हालांकि कुणाल का कहना है कि पक्के तौर पर तो नहीं कहा जा सकता है कि शाहिद क्या पहनने वाले हैं।

कुणाल ने बताया कि शाहिद और उनकी दुल्हन मीरा राजपूत शादी के दौरान एक-दूसरे से मैच करती हुई ड्रैस पहनेंगे। मीरा राजपूत की ड्रैस कोलकाता की डिजाइनर अनामिका खन्ना कर रही हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी गुडगांव के एक हॉटल में सात जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed