फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor 's wedding cards will not be printed !

तीन दिन बाद है शाहिद की शादी, लेकिन अब तक कार्ड भी नहीं छपे

Sun, 07 Jun 2015 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 07 Jun 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor 's wedding cards will not be printed !

शाहिद कपूर की शादी के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे, हालांकि वे अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाह रहे हैं। आलम ये है कि उनकी शादी के कार्ड भी नहीं छपवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये खबर तो किसी तरह पता चल गई कि शाहिद कपूर ग्रीस में शादी करेंगे। लेकिन अब इसके आगे वो किसी को कुछ पता नहीं लगने देना चाहते।

शाहिद शादी की तारीख का पता किसी को नही चलने देना चाहते हैं। और ना ही वो ये चाहते हैं कि उनकी शादी को लेकर किसी तरह की खबरें सामने आएं।

बॉलीवुड के किसी भी स्टार को नहीं दिया न्यौता

Shahid Kapoor 's wedding cards will not be printed !

फिल्मी बीट के अनुसार, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के परिवार वालों ने ये फैसला किया है कि शादी के कार्ड नहीं छपेंगे। शादी में बॉलीवुड के किसी भी व्यक्ति को न्यौता नहीं मिला है।


शादी में केवल दोनों परिवारों के रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी बेहद निजी समारोह में 10 जून को होगी। इसलिए सबको लगा कि कार्ड की वैसे भी क्या जरूरत है।

मीरा राजपूत के घर वाले भी नहीं चाहते कि उनके घर के निजी समारोह को मीडिया का जमावड़ा लगे। वैसे शाहिद कपूर ने हद कर दी है। कम से कम शादी की कुछ तस्वीरें तो फैंस के लिए बनती ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग से शादी तक पहुचें हैं मीरा-शाहिद

Shahid Kapoor 's wedding cards will not be printed !

शाहिद कपूर और पंकज कपूर राधा स्वामी धार्मिक समूह के मानने वाले हैं। जिससे जुड़ी सत्संगों में ये हिस्सा लेते रहते हैं। शाहिद और मीरा की मुलाकात भी इन्हीं सत्संगों के दौरान हुई और मुलाकातें धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई।

मीरा और उनकी फैमिली को चमक-दमक की आदत नहीं है। उन्होंने शाहिद से प्यार और शादी की खबर सिर्फ अपने नजदीकी लोगों को ही दी है। मीरा ने तो अपने कई दोस्तों से भी दूरी बना ली है।

मीरा अभी स्नातक के तीसरे साल में हैं और अभी सिर्फ 21 साल की हैं। मीरा और शाहिद की उम्र में 13 सालों का फर्क है। बहरहाल, यह अलग बात है कि शाहिद आज भी 24 साल के ही लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed