फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor defended long title of film Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya says people didn’t like DDLJ

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फिल्म के लंबे शीर्षक का किया बचाव, बोले- ऐसे ही होने चाहिए प्रेम कहानी के टाइटल

Thu, 01 Feb 2024 09:43 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 01 Feb 2024 09:43 AM IST
सार

शाहिद कपूर इन दिनों 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म के लंबे शीर्षक के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor defended long title of film Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya says people didn’t like DDLJ
शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : social media

विस्तार

'ब्लडी डैडी' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म के साथ धूम मचाने को तैयार हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इन दिनों दोनों स्टार्स 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म के लंबे शीर्षक के बारे में बात की। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
विज्ञापन


पहले भी फिल्मों के रहे लंबे शीर्षक
शाहिद एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ वापस आ गए हैं। अभिनेता से फिल्म के लंबे शीर्षक के बारे में पूछा गया कि दर्शकों के कहने के लिए यह थोड़ा लंबा है। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'ऐसा पहली बार नहीं है, पहले भी कई फिल्में आई हैं, जिनके शीर्षक बड़े थे। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आई थी, उस समय भी हर कोई चर्चा कर रहा था कि शीर्षक थोड़ा लंबा था, क्योंकि तब अधिकतर फिल्मों के शीर्षक 'घातक', 'घायल', 'जीत ' जैसे थे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mohit Suri: वाईआरएफ के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे मोहित सूरी, जानें कब से शूटिंग शुरू करने की है तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम कहानी के लिए लंबा शीर्षक सही 
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि एक प्रेम कहान के लिए उसका शीर्षक थोड़ा लंबा ही होना चाहिए। दरअसल, पिछले साल जितनी भी प्रेम कहानियां सामने आईं, उनके शीर्षक भी थोड़े लंबे थे। यह फिल्म के लिए बिल्कुल सही था।' उन्होंने अपनी फिल्म 'जब वी मेट' के बारे में बात की और कहा, 'जब मेरी यह फिल्म आई, तो इसका शीर्षक भी चर्चा में रहा। लोगों ने कहा कि 'यह शीर्षक क्या है?' यह टाइटल हिंदी और अंग्रेजी दोनों में था। अभिनेता को यह एक क्लासिक शीर्षक लगता है।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, कृति एक रोबोट सिफरा के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक खूबसूरत और असंभव सी प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होने जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: पहले हफ्ते में ही बेदम हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर', 'हुनमान' अब भी दिखा रही कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed