{"_id":"7e878966-985b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-have-shave-for-sonakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी के लिए शाहिद ने बढायी दाढ़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी के लिए शाहिद ने बढायी दाढ़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
आजकल शाहिद कपूर की बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। शाहिद का यह लुक उनकी अगली फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' के लिए है।
विज्ञापन
शाहिद ने यह लुक सोनाक्षी सिंहा के लिए अपनाया है। इस फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो जब प्रभु देवा ने सोनाक्षी के संग शाहिद कपूर की जोड़ी बनायी तो सभी को यह जोड़ी अटपटी सी लगी।
सभी को लगा कि ऑनस्क्रीन यह जोड़ी बेमेल नजर आएगी इसलिए सोनाक्षी को जहां इस फिल्म के वजन कम करने के लिए कहा गया वही शाहिद को दाढ़ी बढानी पड़ी।
बढ़ी हुई दाढ़ी शाहिद को थो़डा उम्रदराज तथा रफ लुक प्रदान करती है। इससे उनके व्यक्तित्व में इजाफा हुआ है जिससे लगता है कि शाहिद अब सोनाक्षी के संग परदे पर जंच जाएंगे।
विज्ञापन
वैसे शाहिद को भी अपनी बढ़ी दाढी वाला यह लुक काफी पसंद आ रहा है।