Shahid-Kareena: आईफा अवॉर्ड्स में गले मिले शाहिद कपूर-करीना कपूर, फैंस बोले- अब तो 'जब वी मेट 2' बना दो...
जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के एक कार्यक्रम के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर मंच पर साथ आए और अचानक दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
क्या अब गीत और आदित्य फिर साथ आएंगे? सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर और करीना कपूर का रियूनियन चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शाहिद कपूर-करीना कपूर खान ने फैंस को उस समय हैरान कर दिया, जब वे दोनों हाल ही में आयोजित आईफा 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-दूसरे के गले मिले। दोनों अचानक ही मंच पर साथ आए और एक-दूसरे को गले लगाया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
शाहिद के गले मिलीं करीना
वहीं, शाहिद और करीना को साथ देखने ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अब 'जब वी मेट 3' की मांग शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट किया कि मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा कि मैं दोनों को साथ देख रही हूं। वहीं, अन्य यूजर ने कहा कि दोनों साथ में आज भी कितने क्यूट लगते हैं। दोनों को 'जब वी मेट 2' के लिए काम करना चाहिए। वहीं, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए करीना और शाहिद से एक बार फिर गीत और आदित्य बन साथ आने की गुजारिश की।
View this post on Instagram
यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस
कुछ यूजर्स ने तो 'जब वी मेट' के निर्देशक इम्तियाज अली को टैग कर फिल्म के सीक्वल की मांग शुरू कर दी। एक यूजर ने इम्तियाज को टैग करके कहा कि अब हमें 'जब वी मेट 2' चाहिए। हर बॉलीवुड प्रेमी जानता है कि जब वी मेट में गीत के रूप में करीना कपूर खान और आदित्य के रूप में शाहिद कपूर की जगह कोई नहीं ले सकता। इम्तियाज अली की फिल्म की रिलीज के वर्षों बाद करीना और शाहिद को एक साथ देखकर प्रशंसक अब इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे हैं।
View this post on Instagram
शाहिद के रिएक्शन ने फैंस को किया हैरान
आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना ने शाहिद को देखा और उन्हें गले लगाया, उसके बाद अपने सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर को गले लगाया। इस पर प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं, क्योंकि यूजर्स का मानना है कि शाहिद इस गले लगने वाली बात से हैरान रह गए। फैंस ने शाहिद के हाव-भाव पर भी प्रतिक्रियाएं दीं।