फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Talks about his Famous Signature pose in locarno film festival details Inside

Shah Rukh Khan: कैसे अस्तित्व में आया शाहरुख का मशहूर सिग्नेचर पोज? किंग खान ने किया खुलासा

Mon, 12 Aug 2024 12:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Aug 2024 12:53 AM IST
सार

शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज पूरी दुनिया में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। हाल ही में जब उनसे इसके बारे में सवाल किया गया तो किंग खान ने अपने इस स्टाइल को लेकर दिलचस्प खुलासा कर डाला।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Talks about his Famous Signature pose in locarno film festival details Inside
शाहरुख खान - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

शाहरुख खान अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अक्सर लोग उनके सिग्नेचर पोज को कॉपी करने की कोशिश किया करते हैं। हाल ही में जब लोकार्नों फिल्म फेस्टिवल के दौरान किंग खान से उनके सिग्नेचर पोज लेकर सवाल किया गया था तो अभिनेता ने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी लोगों के साथ साझा की। 
विज्ञापन

Ulajh BO Collection Day 10: 10वें दिन टूटीं 'उलझ' की सारी उम्मीदें, रविवार की छुट्टी के दिन भी की बस इतनी कमाई
विज्ञापन


इस कोरियोग्राफर को किंग खान ने दिया श्रेय
महोत्सव में दर्शकों से बात करते हुए अभिनेता ने खुलासा किया कि इस पोज के पीछे बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान का हाथ था। जब अभिनेता से एक महिला ने पूछा कि उनका यह सिग्नेचर पोज कैसे अस्तित्व में आया तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि 90 के दशक में भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं को एक चीज पता होनी जरूरी होती थी। वह चीज थी डिप। इसके बाद किंग खान ने स्टेज पर खड़े होकर डिप डांस स्टेप भी दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने सुनाया किस्सा
शाहरुख ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें खुद पर बहुत ज्यादा शर्म आई। अभिनेता ने आगे कहा कि वह पूरी रात इस डिप डांस स्टेप का अभ्यास करते रहे। फिर शूटिंग के अगले दिन उन्होंने कोरियोग्राफर से कहा कि वह तैयार हैं, लेकिन सरोज खान ने उन्हें कहा कि आप खड़े होकर अपनी बाहें फैला सकते हैं। 

शाहरुख ने कह दी बड़ी बात
उनके निर्देश का पालन करते हुए शाहरुख ने ठीक वैसा ही किया और अपनी बाहें फैला दीं। फिर जब वह दूसरे सेट पर गए  और फिर से उनके लिए डांस मूव करना मुश्किल हो रहा था तो उन्होंने कोरियोग्राफर को सुझाव दिया कि उन्हें खुली बाहों वाला पोज करना चाहिए। इसके बाद से ही वह बार-बार इस पोज को करने लगे। किंग खान ने मुस्कुराते हुए कहा, "इसके बाद मैंने लोगों को बताना शुरू कर दिया कि उन्हें अपना दाहिना पैर एक निश्चित कोण पर रखना है और एक निश्चित तरीके से मुद्रा बनानी है। मैं बस आप सभी को बेवकूफ बना रहा हूं। यह कुछ भी नहीं है।"
AMKDT Box Office Day 10: 10वें दिन निकला 'औरों में कहां दम था' का दिवाला, दूसरे रविवार इतनी रही फिल्म की कमाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed