फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Pathaan Worldwide Box Office Collection vs Aamir Khan Secret Superstar Total Collection

Pathaan: कम बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को अब तक पीछे नहीं छोड़ सकी है पठान, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 05 Feb 2023 12:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Feb 2023 12:47 AM IST
सार

कलेक्शन में मामले में पठान भले ही काफी आगे दिख रही हो, मगर एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पठान से अभी भी काफी आगे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan Worldwide Box Office Collection vs Aamir Khan Secret Superstar Total Collection
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म से शाहरुख ने चार साल बाद वापसी की है। यही वजह है कि किंग खान के चाहने वाले इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे होंगे बिग बॉस 16 के विनर? आयशा सिंह ने टॉप 2 फाइनलिस्ट पर कही बड़ी बात

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Pathaan Worldwide Box Office Collection vs Aamir Khan Secret Superstar Total Collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

11वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कारोबार कर कुल 401.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 729 करोड़ का कारोबार किया है। शाहरुख की इस स्पाई थ्रिलर का बजट भले ही बड़ा हो, लेकिन धांसू कमाई से इसने अपनी पूरी लागत निकाल ली है। 
Rakhi-Adil: राखी के आरोपों पर आदिल खान दुर्रानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना

Shah Rukh Khan Pathaan Worldwide Box Office Collection vs Aamir Khan Secret Superstar Total Collection
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलेक्शन में मामले में पठान भले ही काफी आगे दिख रही हो, मगर एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पठान से अभी भी काफी आगे हैं। महज 50 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख खान अब तक नहीं तोड़ सके हैं। हम बात  कर रहे हैं आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की। छोटे बजट में बनी अद्वैत चंदन की इस फिल्म को देश के साथ विदेशी लोगों ने भी बहुत प्यार दिया था। फिल्म ने भारत में 63.40 करोड़ का  कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई के आंकड़े हैरान कर देने वाले थे। इस फिल्म ने कुल 875.78 करोड़ का कलेक्शन कर दिग्गजों को चौंका दिया था। फिल्म को सबसे ज्यादा चीन में पसंद किया गया था, जिसकी वजह से सीक्रेट सुपरस्टार इतना बड़ा आंकड़ा छूने मेे कामयाब रही थी।
Mumtaz: मुमताज ने क्यों ठुकराया था शम्मी कपूर से शादी का ऑफर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed