फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran actor Mumtaz recalls rejecting Shammi Kapoor marriage proposal on Indian Idol 13 stage

Mumtaz: मुमताज ने क्यों ठुकराया था शम्मी कपूर से शादी का ऑफर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 04 Feb 2023 10:41 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री मुमताज हाल में ही इंडियन आइडल 13 के शो पर आई थीं। शो के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने शम्मी कपूर के शादी के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

विज्ञापन
Veteran actor Mumtaz recalls rejecting Shammi Kapoor marriage proposal on Indian Idol 13 stage
Mumtaz Shammi Kapoor - फोटो : social media

विस्तार

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज हाल में ही इंडियन आइडल 13 के शो पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने 1960 के दशक में उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कैसे इसका जवाब दिया था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शनिवार को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में वह अभिनेता धर्मेंद्र के साथ रोमांस भी करती नजर आईं।

विज्ञापन


शम्मी कपूर के साथ शादी न करने को लेकर किया खुलासा 
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा शेयर किये गए वीडियो में वह आप की कसम मूवी के गाने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस करती दिखीं। फल्म के इस गाने में उनके साथ राजेश खन्ना थे। इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मचारी मूवी के गाने आज कल तेरे मेरी प्यार के चर्चे पर भी डांस किया था। मूवी के इस गाने में उनके साथ शम्मी कपूर थे।

विज्ञापन


शो के दौरान जब आदित्य नारायण ने कहा कि मुमताज जी और शम्मी जी की क्या जोड़ी थी? इसके जवाब उन्होंने कहा, 'शम्मी कपूर ने उनसे सीधे कहा था कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। मैं उस समय सिर्फ 17 साल की थी और उस समय मैं शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन कई बार मैं उन्हें याद करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने विवाहेत्तर संबंधों पर की बात, बोलीं- पत्नियां दूसरी महिलाओं को न ठहराएं दोषी
 

एक्टर धर्मेंद्र को करती थी पसंद 
शो में एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे धरम से बहुत लगाव था, जिसके बाद उन्होंने धमेंद्र को गले भी लगाया था। इसके बाद जवाब में धर्मेंद्र ने कहा कि मुमताज को देखकर फीलिंग्स आ जाती हैं। उनकी इस बात पर मुमताज शरमा गईं। बता दें कि उन्होंने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी। इस शादी के बाद उनकी दो बेटियां भी हुईं। उनकी एक बेटी की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।

कियारा का मंगलसूत्र कितना महंगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed