दिलजीत दोसांझ: 200 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब लखपत पहुंचे सिंगर, कच्छ से साझा की खूबसूरत तस्वीरें
- दिलजीत दोसांझ ने हाल में गुजरात के अहमदाबाद में अपना कॉन्सर्ट किया है।
- इसके बाद वह कच्छ स्थित एक पवित्र गुरुद्वारे पहुंचे।
- यहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और उसके इतिहास को करीब से महसूस किया।
विस्तार
दूसरी तस्वीर में पुराने दरवाजे के सामने
दिलजीत द्वारा पोस्ट की गई दूसरी तस्वीर में एक पुराने दरवाजे के सामने खड़े हुए हैं। जहां पंजाबी भाषा में गुरु नानक के चरणों के बारे में कुछ लिखा हुआ है।
नानक के दरबार में दिलजीत
इस फोटो में दिलजीत गुरु नानक दरबार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं वह तस्वीर में गुरु चरणों में मन ही मन कुछ कहते दिख रहे हैं।
सिंगर ने किया गुरुद्वारे का दौरा
इन तस्वीरों में वह गुरुद्वारे के अलग-अलग हिस्सों में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह इसका इतिहास जानने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।
क्या है गुरुद्वारे का इतिहास?
इस गुरुद्वारे के बारे में कहा जाता है कि साल पहले गुरु नानक देव जी यहां रुके और साधना की थी। यहां गुरु नानक देव जी की पादुकाएं, पालकी और पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित रखी गई हैं। इस गुरुद्वारे का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं इसकी इमारत 200 साल पुरानी है।
