फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shah Rukh Khan Anushka Sharma Promotes Jab Harry Met Sejal In Varanasi

'ऐसी विरासत छोड़ जाना चाहता हूं, जिस पर मेरे बच्चे नाज कर सकें': शाहरुख खान

Tue, 01 Aug 2017 09:24 AM IST
पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Updated Tue, 01 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Anushka Sharma Promotes Jab Harry Met Sejal In Varanasi
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में रोमांस के बादशाह के तौर पर मशहूर शाहरुख खान का ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय लिखने वाले कबीर की धरती काशी में पहली बार आना यहां सावन के सोमवार का एक उत्सव हो गया। इस उत्सव के बीच शाहरुख ने अमर उजाला की संपादकीय टीम के साथ एक्सक्लूसिव संवाद किया और इस संवाद के दौरान कहा कि उन्होंने बहुत नाम कमा लिया, बहुत पैसा कमा लिया, लेकिन अब वह इस दौड़ से बाहर निकलकर कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे उनके बच्चे उनकी विरासत के तौर पर सहेज सकें और अपने पिता को एक अच्छे इंसान के तौर पर हमेशा याद रख सकें।

विज्ञापन


फिल्मों में एक अच्छे बेटे, एक अच्छे दोस्त, एक अच्छे प्रेमी, एक अच्छे पिता और एक अच्छे कोच के किरदारों पर बात शुरू करते हुए शाहरुख ने कहा कि मुझे ये सब संस्कार में मिला। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी यहां कमरे से निकला तो भीतर टीवी पर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ चल रही थी। इसका हीरो राज अच्छी बातें करता है। मुझे लगता है कि ये हमारे देश की परंपरा है। हमें अच्छी चीजें अच्छी लगती ही हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'हैरी मेट सेजल' के किरदार का हवाला देते हुए उन्होंने ये भी जोड़ा कि हम कई बार खुद अपने बारे में गलत धारणाएं बना लेते हैं।

विज्ञापन

 

कबीर के दोहे, पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ...की बात चलने पर शाहरुख ने हाल ही में हुई अपनी टेड टॉक का जिक्र करते हुए कहा कि किसी किस्म का प्रेम हो, प्रेम अच्छी बात है। लेकिन चाहे बात रिश्तों की हो या अच्छी जगहों की। हर चीज का एक वक्त होता है। इश्क का भी एक वक्त होता है। इसी तरह हर जगह का भी एक वक्त होता है। अच्छी जगहों पर हम चाहकर भी नहीं जा पाते क्योंकि ऐसी जगहें हमें खुद बुलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब भी मेरे भीतर कुछ है जो अधूरा है'

Shah Rukh Khan Anushka Sharma Promotes Jab Harry Met Sejal In Varanasi
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

थिएटर और सिनेमा के बीच की तुलना से जुड़े सवाल पर शाहरुख ने कहा कि थिएटर की जो सीख है, वो सिनेमा से कभी हासिल नहीं हो सकती है। मेरा अब भी ये मानना है कि सिनेमा में लोग दिल लेकर नहीं आते। इसका मतलब ये नहीं कि मेरी आने वाली फिल्म कोई बिना दिमाग की फिल्म है लेकिन थिएटर के लोगों में थोड़ा गुरूर आ ही जाता है। शायद इसीलिए लोग शुरू शुरू में मुझे एग्रेसिव भी समझते थे। अपनी बेटी का जिक्र करते हुए शाहरुख ने कहा कि सुहानी की ऐक्टिंग में दिलचस्पी है। लेकिन मैंने उससे कहा है कि पहले पांच साल सिर्फ थिएटर करो।


मनोरंजक सिनेमा के साथ साथ कथानकपरक सिनेमा के सवाल पर शाहरुख बोले, ‘जब भी मैं एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाऊंगा, उसके बाद एक गाढ़ी फिल्म जरूर बनाऊंगा। मैं बाकी लोगों से भी कहता रहता हूं कि जब तक आप दर्शकों को अच्छा सिनेमा दिखाओगे नहीं, ये कहना बेमानी है कि लोगों को अच्छा सिनेमा समझ नहीं आता।


अमर उजाला के इस सवाल पर कि इतना सब कुछ पा लेने के बाद भी क्या कोई हसरत शाहरुख की अधूरी रह गई है? रोमांस के इस राजा ने बहुत ही सूफियाने अंदाज में अपना एक सबसे बड़ा राज अमर उजाला के साथ साझा किया। उन्होंने कहा, ‘अब भी मेरे भीतर कुछ है जो अधूरा है। मैं 15-20 घंटे अभी सिर्फ एक्टिंग में लगा देता हूं। पर अब मुझे एहसास होने लगा है कि सब कुछ मिल जाने के बाद भी मैं होड़ में लगा हुआ हूं। मुझे इससे निजात लेनी है। वो सब करना है। जो हर मां बाप चाहेगा कि उनके बच्चे भी करें। पिछले तीन साल से मैंने एक ऐसा काम शुरू किया है जिससे मुझे आत्मिक शांति मिल रही है। अब मैं कह सकता हूं कि मेरे पास एक ऐसी विरासत है जिसे संभालते वक्त मेरे बच्चों को मेरे ऊपर एक पिता के तौर ज्यादा नाज होगा। हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बेटे कुछ अच्छा करें। तो मैंने अब जो ये काम शुरू किया है, इससे मुझे बहुत सुकून मिल रहा है। इस काम का फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। मैं ये भी चाहता हूं कि मेरे बच्चों को मुझसे अच्छी शिक्षा मिले क्योंकि मेरे परिवार में पढ़ाई को शुरू से बहुत अहमियत दी गई। मुझे ये कहने में आज कोई झिझक नहीं कि  मेरे टैलेंट से ज्यादा मेरी पढ़ाई मेरे काम आई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed