फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi share favourite photos with my brother Baba Azmi on the sets of Boney Kapoor Hum Paanch

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने 'हम पांच' के सेट की अपनी पंसदीदा तस्वीर की शेयर, लिखा- 'मेरी मां शौकत ने दुआ...'

Tue, 01 Jul 2025 06:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 01 Jul 2025 06:50 PM IST
सार

Boney Kapoor Film Hum Paanch: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। आइए जानते हैं उनकी इस तस्वीर के पीछे क्या कहानी है।
 

विज्ञापन
Shabana Azmi share favourite photos with my brother Baba Azmi on the sets of Boney Kapoor Hum Paanch
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18

विस्तार

शबाना आजमी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर शबाना की फिल्म 'हम पांच' के दौरान की है। जानिए शबाना के साथ इस तस्वीर में दिख रहा शख्स कौन हैं और इस तस्वीर के पीछे क्या राज छुपा है। 
विज्ञापन

 

शबाना का पोस्ट
शबाना आजमी ने आज इंस्टाग्राम पर अपने भाई बाबा आजमी के साथ अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर फिल्म 'हम पांच' की शूटिंग के दौरान की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ शबाना ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरे भाई बाबा आजमी के साथ बोनी कपूर की फिल्म 'हम पांच' के सेट पर ली गई थी। यह मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है, जिसका निर्देशन बापू ने किया था। बाबा ने ऑपरेटिव कैमरामैन के रूप में अपना करियर शुरू ही किया था और मैं मुख्य महिला किरदार निभा रही थी। जब मेरी मां शौकत कैफी सेट पर आईं और लगातार प्रार्थना करती रहीं कि हम दोनों में से कोई भी ऐसी गलती न करे जिसके लिए रीटेक की जरूरत पड़े। माताओं'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना का करियर
शबाना आजमी 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' में नजर आई थीं। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें वह पांच महिलाओं के एक समूह का हिस्सा हैं, जो एक डब्बा डिलीवरी सेवा चलाती हैं, लेकिन गलती से ड्रग कार्टेल की दुनिया में आ जाती हैं। यह सीरीज 28 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने शुरू की फिल्म 'सिला' की शूटिंग, सेट से शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed