Samantha Ruth Prabhu: शाकुंतलम के प्रमोशन में जुटीं सामंथा, पेद्दाम्मा मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद
बता दें कि आज शाकुंतलम के निर्देशक गुणशेखर, सामंथा रुथ और एक्टर देव मोहन पेद्दाम्मा तल्ली मंदिर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अब इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। आज वह हैदराबाद में पेद्दाम्मा मंदिर गईं और भगवान का आशीर्वाद लिया। बता दें कि हाल ही में सामंथा ने एक निजी स्क्रीनिंग के दौरान अपनी फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। अब उन्होंने इसके प्रचार के लिए कमर कस ली है। मंदिर दर्शन की तस्वीरें देव मोहन ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक मामले में सान्वी ने पुलिस को बंद लिफाफे में सौंपे सबूत, कहा- 'सच साबित होंगे आरोप'
शेयर किया पोस्ट
बता दें कि आज शाकुंतलम के निर्देशक गुणशेखर, सामंथा रुथ और एक्टर देव मोहन पेद्दाम्मा तल्ली मंदिर गए। देव मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'एक नई शुरुआत! शानदार अंदाज में शाकुंतलम के प्रमोशन की शुरुआत। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। उम्मीद है आपका सहयोग जरूर मिलेगा।
Alia Birthday: आलिया के बर्थडे पर सास नीतू और ननद रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी बधाई, करीना ने भी कही यह बात
फैंस ने दी बधाई
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सामंथा और देवमोहन व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सामंथा मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में फिल्म के दोनों लीड सितारे मंदिर की ओर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में पूजा सामग्री लगी हुई है। तीसरी तस्वीर में बाकी टीम के साथ दोनों तस्वीर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सामंथा की इस फिल्म के लिए बेसब्र नजर आ रहा है। यूजर्स देव मोहन और सामंथा को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि सामंथा की यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह प्रोजेक्ट गुणशेखर के साथ सामंथा की पहली साझेदारी है। इस फिल्म की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की पौराणिक कथा से प्रेरित है और महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान ‘शाकुंतलम’ से ली गई है।
Hema Malini: '...सब मुझे फॉलो कर रहे हैं', शादी के बाद अभिनेत्रियों के काम करने को लेकर बोलीं बसंती