फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik death case vikas malu wife saanvi handed over evidence to the police

Satish Kaushik: सतीश कौशिक मामले में सान्वी ने पुलिस को बंद लिफाफे में सौंपे सबूत, कहा- 'सच साबित होंगे आरोप'

Wed, 15 Mar 2023 01:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Mar 2023 01:44 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक सान्वी ने सभी सवालों के जवाब लिखित में पुलिस को दिए हैं। इस मामले में सान्वी का कहना है कि उन्होंने सील्ड लिफाफे में पुलिस को सारे सबूत सौंपे हैं। 

विज्ञापन
Satish Kaushik death case vikas malu wife saanvi handed over evidence to the police
सतीश कौशिक, सान्वी मालू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की मौत को एक हफ्ते का समय होने वाला है। उनकी मौत के सदमे से परिवार के लोग उबर नहीं पा रहे हैं, वहीं इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों जब से सतीश कौशिक के दोस्त और बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी सान्वी ने उनकी मौत का जिम्मेदार अपने पति विकास मालू को ठहराया है, तब से सिनेमाजगत में सनसनी मच गई है। पुलिस इस मामले में हर तरह से जांच कर रही है। वहीं विकास मालू से सतीश कौशिक की मौत के मामले में पूछताछ हो चुकी है, जिसमें उन्होंने अभिनेता की तबीयत खराब होने की बात कही थी। अब विकास की पत्नी से भी पूछताछ हो चुकी हैं और उन्होंने सारे जवाब लिखित में दिए हैं।
विज्ञापन

Satish Kaushik death case vikas malu wife saanvi handed over evidence to the police
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

सान्वी ने पुलिस को सौंपे सबूत
विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि सतीश कौशिक को उनके पति ने मारा है। सान्वी ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने सान्वी से कई घंटे तक पूछताछ की और तकरीबन 25 सवाल पूछे थे। जानकारी के मुताबिक सान्वी ने सभी सवालों के जवाब लिखित में पुलिस को दिए हैं। इस मामले में सान्वी का कहना है कि उन्होंने सील्ड लिफाफे में पुलिस को सारे सबूत सौंपे हैं। 


इसे भी पढ़ें- Dino Morea: रंग लाया ‘द एम्पायर’ में खलनायक का किरदार, डीनो मोरिया बने इस साउथ फिल्म के खतरनाक विलेन
विज्ञापन
विज्ञापन

Satish Kaushik death case vikas malu wife saanvi handed over evidence to the police
होली पार्टी में सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विकास और सतीश के थे बिजनेस रिलेशन
इस मामले में सान्वी ने पुलिस से कहा कि अगर पुलिस इस मामले में गंभीरता और सच्चाई से जांच करेगी को उनके आरोप सही साबित होंगे। इस मामले में अनस और मुस्तफा नाम के दो शख्स के नाम भी सामने आए हैं। इस मामले में सान्वी के वकील का कहना है कि विकास और सतीश के बिजनेस रिलेशन थे, सान्वी के पास इस बात के सबूत भी हैं, जो कि उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

Satish Kaushik death case vikas malu wife saanvi handed over evidence to the police
सतीश कौशिक- महिमा चौधरी- जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुलिस ने की फार्म हाउस की जांच
सतीश कौशिक के निधन के बाद पुलिस ने अभिनेता का विसरा भी जांच के लिए भेजा है।  पुलिस ने फार्म हाउस की जांच करने के बाद वहां से सारे साक्ष्य हासिल किए हैं। यह फार्म हाउस कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू का है। अभिनेता रात में इसी फार्म हाउस में रुके थे और देर रात उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed