फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   secret behind mallika sherawat

आखिर मल्लिका के पास कहां से आ रहे हैं इतने पैसे

Fri, 21 Jun 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
secret behind mallika sherawat

मल्लिका शेरावत के हाथ में एक ही फिल्म है 'डर्टी पॉलिटिक्स', लेकिन उनकी शानो शौकत को देखकर लगता है कि वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सबसे महंगी हीरोइन बन चुकी हैं। प्रश्न यह है कि उनके पास आखिर पैसे कहां से आ रहे हैं।

विज्ञापन


मल्लिका मुंबई में कम ही रहती हैं। अक्सर ही उन्हें यूरोप की सैर करते देखा जाता है। ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, उन्हें कांस में देखा गया था। इस समारोह में वे बड़ी फैंसी ड्रेस पहने घूम रही थीं। तब उनके डिजाइनर गाउन की बड़ी चर्चा हुई।
विज्ञापन


इधर खबर है कि वे एक अरबपति यूरोपियन व्यवसायी के साथ प्राइवेट जेट विमान में समूचे यूरोप की यात्रा पर हैं। वे यूरोप के किसी भी शहर में पांच सितारा होटल से कम में नहीं रुकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई विक्रम लांबा और माता पिता को भी यूरोप भ्रमण के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो मल्लिका और उनके परिवार का सारा खर्चा यूरोपियन व्यवसायी ने ही उठाया। मल्लिका के नजदीकी जनों का कहना है कि अब उनका ध्यान अभिनय की ओर कम है।


यही वजह है कि वे इस समय सिर्फ के.सी.बोकाडिय़ा की ही फिल्म में काम कर रही हैं। वे चाहतीं, तो मीडियम बजट की फिल्में उन्हें आसानी से मिल सकती थीं। क्या मल्लिका अब विदेश में ही बस जाना चाहती हैं। यूरोपियन बिजनेस टायकॉन से उनकी गहरी दोस्ती का कुछ तो मतलब निकलता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed