{"_id":"e42f9080-7c0c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"search-on-for-madhubala-in-kishore-kumar-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मधुबाला' की तलाश में हैं अनुराग और रणबीर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मधुबाला' की तलाश में हैं अनुराग और रणबीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक अनुराग बासु को उनकी अगली फिल्म के लिए मधुबाला की तलाश है। वह यह तलाश इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर के साथ मिलकर कर रहे हैं। अनुराग बसु इन दिनों दिवंगत गायक-अभिनेता किशोर कुमार के जीवन पर फिल्म की पटकथा लिखने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
अनुराग की इस फिल्म में किशोर कुमार की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। अब उन्हें इस कहानी के अहम किरदार मधुबाला का चरित्र निभाने के लिए किसी नायिका की जरूरत है। अनुराग ने कहा, "मैं मधुबाला की भूमिका के लिए किसी खास की तलाश कर रहा हूं, लेकिन इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी। फिल्म में कलाकारों का चयन शूटिंग से दो या तीन महीने पहले किया जाता है। अभी तो फिल्म अपने पहले चरण में है। यह संभवत: अगले साल प्रदर्शित हो।"
विज्ञापन
अभिनेता रणबीर कपूर से फिल्म में किशोर कुमार की मुख्य भूमिका निभाने के लिए बात की गई है। कहा जा रहा है कि कंगना रणावत या कैटरीना कैफ को मधुबाला की भूमिका में लिया जा सकता है। हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन