फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Screen Writers Association will tell the story of Battle of Bhima Koregaon committee investigation begins

स्क्रीन राइटर्स एसोसिशएशन बताएगी 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की असल कहानी किसकी, कमेटी की जांच शुरू

Sun, 28 Jun 2020 10:25 AM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Jun 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Screen Writers Association will tell the story of Battle of Bhima Koregaon committee investigation begins
बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव फिल्म पर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

महार योद्धाओं की वीर गाथा को आधार बनाकर बनने वाली हिंदी फिल्म 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की कहानी को लेकर उठे विवाद की जांच शुरू हो गई है। फिल्म के लेखक अरुण शिंदे ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और निर्देशक आशु त्रिखा की दोस्ती के चलते खुद को फिल्म से बाहर निकाले जाने के खिलाफ स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने इस बारे में पिछले दो दिन में पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि एसोसिएशन ने अरुण शिंदे की शिकायत को बहुत ही गंभीरता से लिया है। फिल्म के निर्देशक और लेखक के बीच हुए वाद विवाद और सभी तथ्यों की पुष्टि करने के बाद एसोसिएशन इस मामले में अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी। एसडब्लूए में ऐसे मामलों में पहले दोनों पक्षों की दलीलों को सुना जाता है। फिर उसके बाद पटकथा की गहराई से जांच की जाती है। देखा जाता है कि कहीं पटकथा किसी दूसरे लेखक की नकल तो नहीं। इन सभी मामलों की पूरी तरह से जांच होने के बाद ही एसोसिएशन कोई अंतिम फैसला लेती है। इस मामले की प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन हफ्ते का समय जा सकता है।

विज्ञापन

शिकायत है कि अरुण शिंदे को फिल्म के निर्देशक आशु त्रिखा के साथ हुई किन्हीं मुद्दों पर अनबन के चलते दरकिनार किया गया है। उनकी शिकायत है कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म की पटकथा का न तो उन्हें श्रेय देना चाहते हैं और ना ही उनके लिए काम का भुगतान करना चाहते हैं। गौरतलब ये है कि वर्ष 2001 में आई अर्जुन रामपाल की पहली फिल्म 'दीवानापन' के निर्देशक भी आशु त्रिखा ही रहे हैं। तभी से इन दोनों के बीच की दोस्ती के चर्चे समय-समय पर होते रहे हैं। अरुण शिंदे को इस फिल्म से निकाले जाने का कारण इन दोनों की दोस्ती को ही बताया है। अपने साथ हुए इस बर्ताव के बाद से फिल्म के लेखक अवसाद ग्रस्त हो गए और तब से काफी परेशान भी बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed