फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Scam 2003 The Telgi Story trailer release Hansal Mehta Web Series will stream on sony live from 1 september

Scam 2003: 'स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी' का ट्रेलर जारी, सामने आएगी स्टांप पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड की कहानी

Tue, 22 Aug 2023 11:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Aug 2023 11:03 PM IST
सार

हंसल मेहता की आने वाली वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए स्टांप पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Scam 2003 The Telgi Story trailer release Hansal Mehta Web Series will stream on sony live from 1 september
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हंसल मेहता अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज से दर्शकों को चौंका चुके हैं। निर्देशक ने वेब सीरीज की दुनिया में 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के जरिए सभी का खूब मनोरंजन किया था। निर्देशक ने एलान कर दिया था कि वह जल्द ही इस सीरीज की दूसरी किस्त लेकर दर्शकों के बीच लौटेंगे। अपने वादे के अनुसार, हंसल मेहता सीरीज की फॉलो आप स्टोरी 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आ गए हैं। हंसल मेहता ने आज सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है।

विज्ञापन

Scam 2003 The Telgi Story trailer release Hansal Mehta Web Series will stream on sony live from 1 september
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी - फोटो : social media

हंसल मेहता की आने वाली वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का ट्रेलर आज मंगलवार 22 अगस्त की शाम को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए स्टांप पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी कि कैसे तेलगी के जरिए किए गए 30,000 करोड़ रुपये के स्टांप पेपर घोटाले ने पूरे भारत और पूरी अर्थव्यवस्था को हिला डाला था। पूरे देश को बड़े पैमाने पर झकझोर देने वाली यह घटना पत्रकार और न्यूज रिपोर्टर संजय सिंह की हिंदी किताब 'रिपोर्टर की डायरी' से ली गई है।

Sunny Deol: गदर 2 से पहले भी सनी देओल ने खूब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के, लोगों को जमकर पसंद आई तारा की अदाकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Scam 2003 The Telgi Story trailer release Hansal Mehta Web Series will stream on sony live from 1 september
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी - फोटो : Social media

थिएटर अभिनेता गगन देव रियार सीरीज में अब्दुल करीम तेलगी की भूमिका निभाएंगे। हंसल मेहता इससे पहले साल 2020 में 'स्कैम 1992' लेकर आए थे, जिसमें प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'द तेलगी स्टोरी', उस घोटालेबाज के बारे में गहराई से दर्शकों के दिखाएगी, जिसने नकली स्टांप पेपर मुद्रित किए थे। स्टांप पेपर को छापने के लिए जरूरत की मशीनें हासिल करने के लिए उसने 300 से अधिक लोगों को काम पर रखा था, जिन्होंने बैंकों, बीमा कंपनियों और कई अन्य लोगों को धोखा दिया था। इस घटना में 30,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।

Yaatris: रघुवीर यादव की फिल्म 'यात्रीस' का पोस्टर लॉन्च, हृषिकेश मुखर्जी के दौर के सिनेमा की याद दिलाएगी फिल्म


 
विज्ञापन

Scam 2003 The Telgi Story trailer release Hansal Mehta Web Series will stream on sony live from 1 september
स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी - फोटो : Social media

ट्रेलर की शुरुआत तेलगी के नाम से होती है। कोई उसे सांप कहता है, कोई खोटा सिक्का तो कोई स्मार्ट कहता है। फिर शुरू होती है सबसे बड़े घोटने को अंजाम देने की कहानी। अभिनेता गगन खुद को अब्दुल करीम तेलगी के तौर पर परिचित करवाते हैं। तेलगी का दमदार डायलॉग, 'अगर देश की अर्थव्यवस्था कुबेर का खजाना है तो स्टांप पेपर इसकी चाबी' फैंस को खूब पसंद आया। घोटाला सामने आने के बाद पुलिस तेलगी को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' स्टूडियोनेक्स्ट के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट के जरिए निर्मित है। सीरीज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता और तुषार हीरानंदानी के जरिए निर्देशित है। यह सीरीज एक सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।



Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed