{"_id":"c7ea87e0-8ad5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"say-happy-birthday-shreya-ghoshal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सुरीली श्रेया को बोलिए हैप्पी बर्थडे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी सुरीली श्रेया को बोलिए हैप्पी बर्थडे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 28 बरस की हो गयीं सिंगर श्रेया घोषाल, अपने छोटे से कॅरियर में 67 बार बेस्ट फीमेल सिंगर के अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं। यह बात इस उपलब्धि का इशारा करती है कि श्रेया ने जितना भी गाया, अच्छा गाया। श्रेया घोषाल ने अपने कॅरियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'देवदास' से की थी। इस शुरुआत के बाद श्रेया आगे ही बढ़ती गयीं। इंडस्ट्री में ऐसा कोई चोटी का फिल्म निर्देशक या संगीत निर्देशक नहीं रहा जिसके साथ श्रेया की जोड़ी न जमी हो। इंडस्ट्री की हर नायिका को श्रेया ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल ने अपने संगीत के सफर में शुरुआत 1996 में जी टीवी के शो 'सा रे गा मा' में बतौर एक बाल कलाकार के रूप में की। उन्होंने यहां खिताब भी जीता। संगीत के इस रियलिटी शो में ही श्रेया की मुलाकात संगीतकार कल्याणजी जी से हुई। कल्याण जी को लगा कि यदि इस गायिका को यदि बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए तो एक अच्छी गायिका बन सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद श्रेया घोषाल ने 'सा रे गा मा' के दूसरे दौर में भाग लिया तो संजय लीला भंसाली को श्रेया की आवाज अच्छी लगी और उन्होंने श्रेया घोषाल को फिल्म “देवदास” में गाने का मौका दे दिया। श्रेया घोषाल ने संजय लीला भंसाली की देवदास फिल्म में “बैरी पिया” गीत से शुरूआत की थी। ऐश्वर्या पर फिल्माया गया यह गाना खूब चला। 'देवदास' ने जैसे श्रेया घोषाल की किस्मत ही बदल कर रख दी।
विज्ञापन
इसके बाद श्रेया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई बड़ी फिल्मों की सफलता के पीछे श्रेया घोषाल की भी बड़ी भूमिका रही। जल्द ही श्रेया बॉलीवुड में अल्का याज्ञनिक, सुनिधि चौहान और कविता कृष्णमूर्ति के साथ चोटी की पार्श्व गायिका बन गयीं।
श्रेया घोषाल ने हिंदी फिल्मों में गाने के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मेइती, मराठी और भोजपुरी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए। 2012 में सुपर हिट फिल्म रहीं फिल्म 'दबंग 2', 'खिलाड़ी 786', 'जब तक है जान', 'बर्फी', 'एक था टाइगर', 'राउडी राठौर', 'बोल बच्चन', 'इश्कजादे' और 'ओएमजी' फिल्मों के लिए श्रेया ने गाने गाए। इस साल भी श्रेया कई बड़ी फिल्मों के लिए गा रही हैं।