फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saroj Khan Biopic Hansal Mehta Direct Choreographer film which will show Her Contribution To Dance in industry

Saroj Khan Biopic: हंसल मेहता के हाथ में गई सरोज खान की बायोपिक की निर्देशन की कमान, स्क्रिप्ट पर काम हुआ तेज

Mon, 11 Sep 2023 10:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक पर फिलहाल काम चल रहा है और इसका निर्माण भूषण कुमार करेंगे।

विज्ञापन
Saroj Khan Biopic Hansal Mehta Direct Choreographer film which will show Her Contribution To Dance in industry
सरोज खान, हंसल मेहता - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने हुनर के दम पर 'मास्टर जी' का दर्जा पाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान को आज भी लोग बड़े अदब से याद करते हैं। उन्होंने अपने समय में एक से एक हिट गाने को कोरियोग्राफ किया था और ज्यादा सभी अभिनेत्रियों को अपनी उंगलियों पर नचाया था। माधुरी से लेकर कटरीना कैफ तक को अपने इशारों पर नचाने वाली सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड को जो क्षति पहुंचीं थी वह आज भी भर नहीं पाई। लेकिन उनके द्वारा किए गए कारनामों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सरोज खान की बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

हंसल मेहता के हाथ में होगी निर्देशन की कमान
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक पर फिलहाल काम चल रहा है और इसका निर्माण भूषण कुमार करेंगे। 3 जुलाई, 2020 को 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था। जहां फिल्म के एलान के बाद से दर्शक इसकी हर अपडेट पर नजर गड़ाए बैठे हैं, वहीं अब हमारे पास ऐसे ही लोगों के लिए इससे जुड़ी एक खबर है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सरोज खान की बायोपिक का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे।
विज्ञापन

Welcome To The Jungle:  ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
रिपोर्ट के अनुसार, कोरियोग्राफर की बायोपिक की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। टीम कहानी को एपिसोड्स के प्रारूप में सामने लाएगी। इंडस्ट्री में उनका सफर दुनिया भर के लाखों डांसर्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है और हंसल मेहता इस पर गहन शोध करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने दावा किया है कि, बायोपिक की शूटिंग 2024 में शुरू होगी। इसका उद्देश्य डांस के क्षेत्र में सरोज खान के योगदान को श्रद्धांजलि देना है। जहां दुनिया उनके द्वारा डिजाइन किए गए कदमों पर नाचती है, वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सरोज खान को कितनी मेहनत करनी पड़ी थी।'
Rajinikanth: मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से मिले रजनीकांत, मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

भूषण कुमार करेंगे निर्माण
आपको बता दें, साल 2021 में सरोज खान की पहली पुण्यतिथि पर, भूषण कुमार ने फिल्म की घोषणा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस एलान के साथ बताया था कि उन्होंने सरोज खान के परिवार से बायोपिक के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं। सरोज खान ने आखिरी बार 'कलंक' में माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। उन्होंने 3,500 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है, जिनमें एक दो तीन (तेजाब), धक धक करने लगा (बेटा), डोला रे डोला (देवदास), और ये इश्क हाए (जब वी मेट) शामिल हैं।
Aquaman 2 Teaser: 'एक्वामैन 2' का जबर्दस्त टीजर रिलीज, जेसन मोमोआ सुपरहीरो बन फिर करेंगे अपने राज्य की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed