फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saroj Amber Kothare Death Veteran Producer and Mother of director actor Mahesh Kothare Passes Away At 93

Saroj Amber Death: वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का निधन, छह महीने में दूसरे बड़े झटके से टूटे महेश कोठारे

Sun, 16 Jul 2023 09:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

डायरेक्टर-एक्टर महेश कोठारे की मां और वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का निधन हो गया है। सरोज ने 93 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहते हुए इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है। 
 

विज्ञापन
Saroj Amber Kothare Death Veteran Producer and Mother of director actor Mahesh Kothare Passes Away At 93
सरोज अंबर कोठारे का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी और मराठी सिने-प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। वेटरन प्रोड्यूसर और रंगकर्मी सरोज अंबर ने 93 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि, सरोज के निधन का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वेटरन प्रोड्यूसर की स्मृति का सम्मान करते हुए, परिवार ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। सरोज अंबर निर्देशक-एक्टर महेश कोठारे की मां थीं। 

विज्ञापन

सरोज अंबर कोठारे (जेनमा) का निधन

19 जून, 1930 को जन्मीं सरोज अंबर का 15 जुलाई, 2023 को स्वर्गवास हो गया। परिवार ने सरोज के निधन के सटीक कारण के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु उम्र बढ़ने से जुड़ी बीमारियों से हुई। महेश और आदिनाथ कोठारे ने वेटरन फिल्ममेकर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'श्रीमती सरोज अंबर कोठारे (जेनमा) 19/06/1930 - 15/07/2023। पूरे कोठारे परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। आपकी आत्मा को शांति मिले, यह भगवान से हमारी प्रार्थना है।' 

विज्ञापन


Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Addinath M Kothare (@adinathkothare)

महेश कोठारे को छह महीने में दूसरा झटका 

महेश कोठारे को छह महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। डायरेक्टर के पिता अंबर कोठारे ने इसी वर्ष की 21 जनवरी को 96 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, और अब मां के गुजर जाने से महेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरोज कोठारे उर्फ जेनमा के निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। वेटरन फिल्ममेकर के निधन पर इंडस्ट्री के भी कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। 

Karan Johar: करण जौहर ने फिर किया नेपोटिज्म का समर्थन? 'वृषभ' में शनाया कपूर की एंट्री पर कह दी यह बात

सेलेब्स ने अर्पित की श्रद्धांजलि

एक्टर स्वप्निल जोशी ने जेनमा को श्रद्धांजलि अर्पित करते और महेश कोठारे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, 'मेरी हार्दिक संवेदनाएं भाई।' शारिब हाशमी ने लिखा, 'मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मेरे भाई।' रेणुका शहाणे लिखती हैं, 'आपको और आपके परिवार को हार्दिक संवेदनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed