Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान
आज कटरीना की गिनती बॉलीवुड की दमदार और खूबसूरत हसीनाओं में होती है। मगर एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री में उन्हें एक के बाद एक रिजेक्शन मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम भी बदलना पड़ा। जी हां, कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकॉटा है। एक्ट्रेस ने जब अपने इस नाम से बॉलीवुड में कदम रखा था, तब लोगों को उनका नाम बोलने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
सूत्रों की मानें तो इसके पीछे फिल्म 'बूम' की प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ का हाथ है। अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'जब तक है जान', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर कटरीना फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कैटरीना की जोड़ी पहले बार विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Rahul Roy: राहुल रॉय के हाथ ऐसे लगी थी 'आशिकी', अभिनेता ने पहली फिल्म के लिए मिली फीस का भी किया खुलासा