फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar on Shanaya Kapoor as her film debut with Vrushabha admit Lineage benefit in industry Mohanlal

Karan Johar: करण जौहर ने फिर किया नेपोटिज्म का समर्थन? 'वृषभ' में शनाया कपूर की एंट्री पर कह दी यह बात

Sun, 16 Jul 2023 09:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Jul 2023 09:05 AM IST
सार

करण जौहर ने शनाया कपूर के एक्टिंग डेब्यू को लेकर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। साथ ही वह एक बार फिर नेपोटिज्म की ओर इशारा कर सुर्खियों में आ गए हैं। 

विज्ञापन
Karan Johar on Shanaya Kapoor as her film debut with Vrushabha admit Lineage benefit in industry Mohanlal
करण जौहर-शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनाया कपूर, एकता कपूर के जरिए निर्मित मोहनलाल स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस का उत्साह हाई है। वहीं, शनाया कपूर को पहले करण जौहर ने लॉन्च करने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने बकायदा पोस्ट कर फिल्म 'बेधड़क' से शनाया के जुड़ने की जानकारी दी थी। हालांकि, इस एलान पर नेपोटिज्म का मुद्दा खूब गर्माया और दोनों को काफी ट्रोल किया गया। वहीं, अब शनाया के साउथ फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू पर करण जौहर लंबा चौड़ा नोट लिखकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। 

विज्ञापन

शनाया कपूर के नाम करण जौहर का पोस्ट 

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनाया कपूर और मोहनलाल का एक कोलाज साझा किया है। वहीं, इसके कैप्शन में फिल्ममेकर ने लिखा है, 'कुछ यात्राओं को विशेषाधिकार प्राप्त माना जाता है, कुछ को वंश लाभ का टैग भी दिया जाता है, और यह सब सच है। हालांकि, शनाया कपूर को मैंने केवल एक उस लड़की के तौर पर देखा है, जो बिल्कुल प्योर आर्टिस्ट है। कैमरा तभी सच बोलता है, जब आपने इसके लिए कड़ी मेहनत की हो, इतना जुनून जगाया हो।'

विज्ञापन


Ratan Rajput: जब डायरेक्टर ने दिया ड्रग्स... कास्टिंग काउच पर बात करते हुए छलक उठा रतन राजपूत का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

मोहनलाल की तारीफों के भी बांधे पुल

करण जौहर यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे लिखा, 'यह आपके लिए एक बेहद शानदार मौका है। ग्रेट मोहनलाल सर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जिनका मैं बहुत बड़ा फैन हूं, जिनकी मैं इज्जत करता हूं। वृषभ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो अपनी स्टोरी और आकर्षक सीन से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देगा। करण जौहर ने आगे जोड़ा, 'लड़की, तुम खूब चमको, अपने टारगेट पर फोकस करो, अपने रास्ते में आने वाली अड़चनों से कभी विचलित मत होना। आपकी दृढ़ता आपका मार्गदर्शन करेगी, और आप और मैं दोनों जानते हैं कि अभी कौन सी एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली न्यूज आने वाली है।'

Sitara: महेश बाबू की बेटी सितारा ने दान में दी विज्ञापन के जरिए कमाई अपनी पहली सैलरी, अभिनय में जताई दिलचस्पी

पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' की स्टारकास्ट

करण जौहर का प्यार भरा नोट देख शनाया कपूर भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। शनाया ने कमेंट कर लिखा, 'आई लव यू, हमेशा मेरा सपोर्ट करने के लिए थैंक्स और मैं इंतजार नहीं कर सकती।' 'वृषभ' की बात करें तो इसका डायरेक्शन नंद किशोर कर रहे हैं। फिल्म को कन्नड़, तमिल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होगी। वहीं, इस मूवी में मोहनलाल और शनाया कपूर के अलावा रोशन मेका और सलमा आगा की बेटी जहराह एस खान भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed