फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapna choudhary look stunning in black saree photos get viral on social media

Sapna Choudhary: मांग में सिंदूर लगाए ब्लैक साड़ी में सपना चौधरी ने ढाया कहर, कातिलाना स्माइल ने लूटी महफिल

Fri, 19 Aug 2022 11:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 19 Aug 2022 11:40 PM IST
सार

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने हर अंदाज में कहर ढाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सपना ने ब्लैक साड़ी पहनी हुई है। 

विज्ञापन
sapna choudhary look stunning in black saree photos get viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना अपने एक मूव से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं और उनकी हर नई तस्वीर पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। वही, अब सपना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ट्रेडिशनल अंदाज फैंस का घायल करने का काम कर रहा है और उनकी अदाएं भी हर किसी को दीवाना बना रही हैं।

विज्ञापन

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में खड़ी होकर पोज दे रही हैं। कुछ फोटोज में सपना चौधरी का क्लोज अप लिया गया है और कुछ में डांसर का पूरा लुक दिख रहा है। तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई हैं और उनके चेहरे पर कातिलाना स्माइल है। स्मोकी आई वाला मेकअप और मांग में सिंदूर लगाए सपना काफी सुंदर लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'हां हमें काला बेहद पसंद है। मगर दिल में नहीं।' इन तस्वीरों पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर किसी ने सपना चौधरी को गॉर्जियस, स्टनिंग बताया है। कई फैंस ने सपना से रिप्लाई करने की मांग भी की है। 

विज्ञापन

बता दें कि अपने डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का बहुप्रतीक्षित गाना 'मटक मटक' आखिरकार रिलीज हो चुका है। फैंस को इस गाने का लंबे समय से इंतजार था। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहली बार इस म्यूजिक वीडियो में सपना भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई हैं। गाने का टीजर सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इस गाने पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed