फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay leela bhansali, kaitreena kaif, deepika padukone

भंसाली की फिल्म में दीपिका के साथ आ सकती हैं कैट

Sat, 11 Jan 2014 08:28 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 11 Jan 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali, kaitreena kaif, deepika padukone

संजय लीला भंसाली पिछले पंद्रह साल से बाजीराव पेशवा और मस्तानी की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भंसाली को यह बाजीराव अपने देवदास में मिल गया है।

विज्ञापन


जी हां, शाहरुख खान ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में अपनी रुचि दिखाई है। खबर तो यहां तक इस फिल्म के वे सह निर्माता भी बन सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले भंसाली ने 1999 में यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्य राय के साथ बनाने की सोची थी, लेकिन उनकी यह सोच परदे पर नहीं उतर पाई।
विज्ञापन


इस बीच सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद बाजीराव मस्तानी के लिए सलमान खान के साथ करीना कपूर की जोड़ी बनाने की बात सामने आई, लेकिन किन्हीं वजहों से यह भी संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक बार अजय देवगन को भी बाजीराव बनाने की बात चली, लेकिन यह बात भी आगे नहीं बढ़ पाई। इधर तो भंसाली को लगने लगा था कि अब वे शायद ही बाजीराव मस्तानी बनाने का अपना सपना पूरा कर पाएं। शायद उनका नसीब तेज है। शाहरुख खान से उनकी दोबारा दोस्ती हो गई।

2007 में किंग खान की फिल्म ओम शांति ओम और भंसाली निर्देशित फिल्म सांवरिया एक ही दिन रिलीज हुई थीं। तभी दोनों के संबंधों में दरार पड़ गई थी। दोनों के बीच पांच साल तक कोल्ड वार चली। 2012 में शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी फिल्म की रिलीज के दौरान शाहरुख और भंसाली में सुलह हो गई।

इस फिल्म का निर्देशन भंसाली की बहन बेला सहगल ने किया था और इस फिल्म के एक कार्यक्रम में शाहरुख को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इस मौके पर हुई मुलाकात के बाद दोनों ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया। पिछले साल जब किंग खान भंसाली की फिल्म राम लीला के सेट पर अचानक पहुंच गए थे, तब उनके बीच जमी संबंधों की बर्फ पूरी तरह पिघल गई।

सूत्र बताते हैं कि राम लीला के सेट पर ही दोनों ने बाजीराव मस्तानी पर विचार किया और किंग खान ने इस फिल्म में काम करने के लिए हरी झंडी दे दी। इधर यह भी खुसुर पुसुर हो रही है कि शाहरुख के अपोजिट मस्तानी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण के नाम पर विचार किया जा रहा है।


यहां तक कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बाजीराव की बीवी काशीबाई की भूमिका के लिए कैटरीना को एप्रोच किया जा सकता है। अगर ऐसा हो जाता है तो यह एक साल की सबसे चर्चित फिल्म बना जाएगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने की संभावना है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed