फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali considering Priyanka Chopra for 'Padmavati'

दीपिका को दी मात, रणवीर की 'रानी' बनीं प्रियंका चोपड़ा!

Mon, 30 May 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 30 May 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali considering Priyanka Chopra for 'Padmavati'

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं, जो मेवाड़ की रानी पद्मावती को लेकर होगी। खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन के पद्मावती प्रेम पर आधारित इस कहानी में रणवीर सिंह का नाम तो तय हो चुका है, अब अटकलें पद्मावती की भूमिका को लेकर है। सूत्र खबर लाए हैं कि गोलियों की रासलीलाः राम-लीला और बाजीराव मस्तानी में जरूर दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं, परंतु इस बार बाजी पटलने वाली है। भंसाली पद्मावती की भूमिका के लिए प्रियंका को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कि गोलियों की रासलीलाः राम-लीला में प्रियंका ने आइटम डांस किया था, जबकि बाजीराव मस्तानी में वह सेकेंड लीड काशीबाई की भूमिका में थीं। अब भंसाली को लग रहा है कि बदलाव की जरूरत है और पद्मावती की भूमिका से प्रियंका, दीपिका के मुकाबले अधिक न्याय कर सकेंगी। फिलहाल दोनों हीरोइनें अपनी हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कोई फिल्म साइन नहीं की है। उनके करीबियों ने भंसाली के प्रोजेक्ट की खबर उन्हें दे दी है।
विज्ञापन


दीपिका और प्रियंका दोनों ही पद्मावती बनना चाहती हैं, अतः उन्होंने किसी और निर्माता से अभी तक बात नहीं की है। देखना रोचक होगा कि भंसाली अंततः क्या फैसला करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर तक शुरू होने की खबरें हैं। भंसाली ने अपनी यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed