फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt writes a letter to wife everyday

मुन्नाभाई और मान्यता के बीच चिट्ठी बनी लाइफलाइन

Tue, 25 Jun 2013 11:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt writes a letter to wife everyday

संजय दत्त ने जवानी में किसे-कितने प्रेम-पत्र लिखे, ये तो हम नहीं जानते लेकिन जेल में रहकर वो हर रोज एक खत लिख रहे हैं।

विज्ञापन


चौंकने की बात नहीं है, ये खत किसी और के नाम नहीं बल्कि पत्नी मान्यता के नाम भेजे जा रहे हैं। पुणे की यरवडा जेल में सजा काट रहे संजय हर रोज अपनी पत्नी मान्यता दत्त के नाम एक खत लिखते हैं। लेकिन खतों का ये सिलसिला एक-तरफा नहीं है।


मान्यता भी हर रोज खत का जवाब तैयार रखती हैं। सूत्रों की मानें तो नर्गिस दत्त रोड के इंपीरियल हाइट्स में डाकिये का आना-जाना काफी बढ़ गया है।

इस बीच मान्यता कई बार यरवडा जेल भी जा चुकी हैं। हालांकि, उनके साथ उनके बच्चे कभी भी अपने पापा से मिलने नहीं गए। मान्यता को लगता है कि बच्चों से मिलने के बाद संजू का वहां रह पाना काफी मुश्किल हो जाएगा और वो अपने पर काबू नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन


संजय की गैर-हाजिरी में घर-परिवार और बच्चे संभालने के साथ ही मान्यता संजय के प्रोडक्शन हाउस का काम भी संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed