फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt will perform as hero when he out from jail

जेल से निकलने के बाद कैसी होगी संजय की हीरोगीरी?

Thu, 16 May 2013 11:07 AM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Thu, 16 May 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt will perform as hero when he out from jail

इस जुलाई से संजय दत्त 54 साल के हो जाएंगे। जब वह अपनी साढ़े तीन साल की सजा पूरी करके निकलेंगे तो उनकी उम्र 58 को छू रही होगी। अब सवाल यह उठता है कि जेल से निकलने के बाद क्या संजय दत्त अपनी हीरो वाली उस इमेज को बनाए रख पाएंगे जिस इमेज के साथ वह जेल जाने वाले हैं।

विज्ञापन


संजय दत्त, मई में जेल चले जाएंगे। यदि बीच में उनको लेकर कोई बड़ा फैसला न हुआ तो उन्हें साढ़े तीन साल जेल में रहना ही होगा। जब वह जेल से छूटेंगे तो उनकी उम्र लगभग 58 साल हो जाएगी। 58 साल में व्यक्ति हीरो वाले रोल नहीं कर सकता, ऐसी इंडस्ट्री में अभी तक की मान्यता है।
विज्ञापन


आज की हालत में एक दर्जन फिल्में ऐसी हैं जो संजय दत्त को मुख्य किरदार में रखकर एनाउंस हो चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में संजय दत्त की इमेज एक हीरो वाली है। वह किसी फिल्म में कॉमेडी कर रहे हैं तो किसी में एक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुन्नाभाई चले दिल्ली', 'चमकी चमेली', 'शेर', 'पुलिसगीरी', 'ऊंगली', 'मिस्टर फ्रॉड', 'जान की बाजी', 'जब जब फूल्स मिले, 'टोटल धमाल', 'जंजीर', 'अलीबाग' और 'पीके' संजय दत्त की आने वाली फिल्में हैं।

'जंजीर', 'पीके' और 'पुलिसगीरी' तीन ऐसी फिल्में हैं यह तब रिलीज होंगी जब संजय दत्त जेल में होंगे। इन फिल्मों की शूटिंग करके संजय दत्त जेल जाएंगे। इन फिल्मकारों को संजय दत्त को लेकर ज्यादा चिंता नहीं होगी।

असल समस्या तब होगी जब संजय दत्त जेल से निकलेंगे। यहां प्रश्न इस बात का है कि जो फिल्मकार संजय को एक हीरो के रूप कॉस्ट कर चुके हैं वह संजय दत्त का इंतजार साढ़े तीन साल करेंगे। इंडस्ट्री में ज्यादातर फिल्में लोन लेकर बनती हैं। यदि फिल्म समय से पूरी नहीं होती है तो उसका ब्याज तेजी के साथ बढ़ता जाता है।

फिल्मकारों के दिमाग में संजय दत्त को लेकर एक प्रश्न यह भी होगा कि जेल से निकलकर संजय दत्त शारीरिक रूप से उन फिल्मों के रोल के लिए फिट होंगे जिसे देखकर उन्हें साइन किया गया था। 58 साल साल के व्यक्ति से जेल से निकलते ही स्टंट नहीं कराए जा सकते। कॉमेडी करने की हालत में खुद नहीं होता।

आमतौर पर 58 की उम्र वाले कलाकार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य भूमिका नहीं निभाते हैं। संजय दत्त को लेकर जो फिल्में एनाउंस हुई हैं उन सभी फिल्मों में संजय फिल्म को लीड कर रहे हैं। ज्यादातर फिल्मों में वह एक्शन कर रहे हैं, कुछ में कॉमेडी।

विधु विनोद चोपड़ा के बैनर तले रहे बन रही मुन्नाभाई सीरिज के हीरो संजय दत्त हैं। संजय दत्त को लेकर इस सीरिज की तीसरी फिल्म 'मुन्नाभाई चले दिल्ली' घोषित हुयी है। विधु विनोद चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि वह संजय दत्त के जेल से निकलकर आने का इंतजार करेंगे।


विधु के अलावा किसी भी फिल्मकार ने यह बात नहीं कही है कि वह संजय दत्त के लौटने का इंतजार करेगा। इस बात का सीधा मतलब यही है कि जिन फिल्मों की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुयी है उनके निर्माता-निर्देशक संजय दत्त का इंतजार शायद ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed