{"_id":"871415d8-9386-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-to-complete-policegiri-pk","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीके' और 'पुलिसगीरी' फिल्में पूरी करेंगे संजय दत्त ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीके' और 'पुलिसगीरी' फिल्में पूरी करेंगे संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही संजय दत्त को साढ़े तीन साल की सजा सुनायी वैसी ही उन फिल्मों के भविष्य पर दांव लग गया जिनकी शूटिंग संजय दत्त अभी कर रहे हैं। उन फिल्मों के फिल्मकार चिंतित हैं कि वह यदि टाइम से शूटिंग नहीं हुई तो उनकी फिल्में बहुत ज्यादा पिछड़ जाएंगी।
विज्ञापन
इस फैसले के आने के बाद संजय दत्त ने उन फिल्मकारों को राहत दी है जिनकी शूटिंग अभी वह कर रहे हैं। संजय दत्त ने अपने पीआर एजेंसी के माध्यम से कहा है कि वह उन फिल्मों को पूरा करके ही कोर्ट में सिरेंडर करेंगे।
विज्ञापन
संजय दत्त इन दिनों मुख्य रूप से दो फिल्में 'पुलिसगीरी' और 'पीके' की शूटिंग कर रहे हैं। 'पुलिसगीरी' में उनकी मुख्य भूमिका है तो 'पीके' में वह आमिर खान के साथ सहअभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
जिस दिन कोर्ट का फैसला आया है उस दिन भी संजय दत्त को 'पुलिसगीरी' की शूटिंग के लिए निकलना था। अब संजय दत्त ने कहा है कि वह इन फिल्मों की शूटिंग तुंरत पूरी करेंगे। जिस दिन संजय दत्त को सजा सुनायी गयी थी उसी दिन 'पीके' फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के घर जाकर मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार संजय दत्त ने हिरानी को विश्वास दिलाया कि वह किसी भी कीमत पर इस फिल्म की शूटिंग जेल जाने से पहले कर लेंगे। हिरानी भी उन हिस्सों को शूट कर लेना चाहते हैं जिसमें संजय दत्त के अकेले के सीन हैं।