{"_id":"2fc0a8a6-e079-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-s-security-beefed-up-after-attack-on-abu-salem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेम पर हमले के बाद संजू बाबा की दिक्कतें बढ़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलेम पर हमले के बाद संजू बाबा की दिक्कतें बढ़ीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबु सलेम पर जेल में हुए जानलेवा हमले के बाद पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। उन पर किसी प्रकार का हमला न हो इसलिए उन्हें एक स्पेशल सेल में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
मुंबई के तलोजा जेल में सजा काट रहे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर गुरुवार को हुए हमला हुआ। सलेम के हाथ में दो गोलियां लगी है। हालांकि जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने अबू सलेम को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
अबु सलेम पर हुई इस घटना को येरवादा जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संजय दत्त को ऐसे किसी हमले से बचाने के लिए जेल प्रशासन उन्हें बाकी कैदियों से अलग कर रहा है।
विज्ञापन
छोटा शकील की धमकी, अगली बार नहीं बचेगा सलेम
इस घटना के बाद से ही संजय दत्त के बैरक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार संजय दत्त को अब खुली कोठरी के बजाय 8 X 10 आकार की स्पेशल सेल में रखा जा सकता है।इसके अलावा फिलहाल संजय दत्त के बैरक से निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्हें अन्य कैदियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है यहां तक कि उनका खाना भी उनके बैरक में ही दिया जा रहा है। संजय दत अगर बैरक से बाहर जाते भी हैं, तो उनके साथ कम से कम तीन गार्ड रहते हैं।
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की जेलों में बंद कैदियों की सुरक्षा को ले कर सवालिया निशान लग गए हैं। महाराष्ट्र की अतिरिक्त जेल पुलिस महानिरीक्षक मीरा बोरवंकर ने महाराष्ट्र के सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने का आदेश दिया है।