{"_id":"c5b45df4-b8a0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-s-scene-scrapped-from-ghanchakkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय की वजह से 'घनचक्कर' में फेरबदल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय की वजह से 'घनचक्कर' में फेरबदल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ महीने पहले खबर आई थी कि राजकुमार गुप्ता की फिल्म 'घनचक्कर' में संजय दत्त को कैमियो करना है लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मिली सजा के बाद संजय इस फिल्म से नहीं जुड़ पाए।
विज्ञापन
अब खबर है कि राजकुमार गुप्ता ने इस सीन को फिल्म में हटाने का फैसला किया है।
राजकुमार गुप्ता इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि हां यह सच है कि मैंने 'घनचक्कर' से उस सीन को हटा दिया है, जिसमें संजय दत्त को नजर आना था।
यह सीन उन्हीं के साथ संभव था लेकिन मुझे लगा कि हम इसे अभी शूट नहीं कर सकेंगे संजय के बिना यह सीन मेरी फिल्म में नहीं रहेगा।
गौरतलब है विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'घनचक्कर' 28 जून को रिलीज होगी। संजय दत्त 18 मई को कोर्ट में आत्म समर्पण कर रहे हैं।