{"_id":"37270cca-ba09-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-ridicules-ram-gopal-varma-in-his-next-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी फिल्म से रामू को चिढ़ा रहे हैं संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी फिल्म से रामू को चिढ़ा रहे हैं संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डिपार्टमेंट' फिल्म के बाद संजय दत्त और राम गोपाल वर्मा की ठन गयी है। इस फिल्म की असफलता के बाद दोनों ने ही एक-दूसरे पर प्रहार किए हैं। संजय दत्त इस फिल्म की मेकिंग स्टाईल पर रामू पर कमेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त अपनी नई फिल्म 'हम हैं राही कार के' में राम गोपाल वर्मा की मेकिंग स्टाईल पर व्यंग्य करते हुए दिख रहे हैं।
24 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर जारी हो गए हैं। इस फिल्म के एक ट्रेलर में राम गोपाल वर्मा पर कमेंट करते हुए संजय दत्त कहते हैं कि यह तो भागने का बड़ा अजीब मामला है।
विज्ञापन
इस कहानी पर तो पूरी फिल्म बन सकती है। राम गोपाल वर्मा इस पर फिल्म बना सकते हैं। फिल्म का नाम होगा "रामगोपाल वर्मा की भाग'। फिल्म का यह ट्रेलर दोनों के बीच के रिश्ते को और भी कटु बना सकता है।
विज्ञापन
हालांकि इस ट्रेलर के बाद राम गोपाल वर्मा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।