संजय दत्त: ‘6 साल जेल में रहा...', मंत्री के कहने पर भी बाबा ने मराठी बोलने से किया इनकार, कही ये बात
Sanjay Dutt: हाल ही में एक कार्यक्रम में जब महाराष्ट्र के एक मंत्री ने एक्टर संजय दत्त ने मराठी बोलने के लिए कहा, तो एक्टर ने इनकार कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रताप सरनाईक ने की ये गुजारिश
प्रताप सरनाईक ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा, 'आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने मराठी में कहा कि उन्होंने सोचा कि संजय दत्त के कार्यक्रम में आने के बाद उन्हें भी मराठी में बोलने के लिए कहा जाए।
माइक पर बोलते हुए संजय दत्त ने कहा, 'प्रताप भाई। मैं 6 साल जेल में रहा, यरवडा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। मैं थोड़ा सीखा था।' इसके बाद संजय दत्त ने भाषा के सवाल को आगे नहीं बढ़ाया और प्रताप सरनाईक को कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।
इसके बाद उन्होंने प्रताप सरनाईक के कंधे पर हाथ रखा और कहा, 'मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाया। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं।' मंच पर संजय दत्त और प्रताप सरनाईक के बीच हुई ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।
Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldn’t learn Marathi.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026
And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackeray’s party… pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में अरबी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में कैमियो रोल में देखा गया था।
इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
वहीं, संजय दत्त की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज साल 2026 में आई राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ थी।
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया था।
फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 14 साल पहले 'वीरा' में आईं थीं नजर, टिकटॉक से मचाया धमाल; जानें सबकुछ