फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel Slams User Over Hardik Pandya Affair Rumours You Probably Dont Have Any Female Friends

अमीषा पटेल: हार्दिक पांड्या के साथ अमीषा का अफेयर? एक्ट्रेस ने पोस्ट जारी कर कही ये बात; जानें क्यों जुड़ा नाम

Mon, 07 Sep 2026 11:02 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

Hardik Pandya and Ameesha Patel: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक यूजर को जमकर लताड़ा है, जिसने उनके और हार्दिक पांड्या को लेकर एक पोस्ट में अफेयर की बात की थी। जानिए अमीषा ने क्या कहा और क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन
Ameesha Patel Slams User Over Hardik Pandya Affair Rumours You Probably Dont Have Any Female Friends
हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया था, जहां एक्ट्रेस मुंबई की ताज होटल में क्रिकेटर को अपने दोस्तों से इंट्रोड्यूस करवाती नजर आ रहीं थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक यूजर ने दोनों के वीडियो को पोस्ट कर लिखा, 'जिस तरह से अमीषा पटेल ने बैंगलोर के होटल में पार्टी के दौरान हार्दिक पांड्या के कंधो पर हाथ रखा है। रेडिट के सभी रूमर्स सच साबित होते दिख रहे हैं।'
विज्ञापन

Ameesha Patel Slams User Over Hardik Pandya Affair Rumours You Probably Dont Have Any Female Friends
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा ने दिया ये रिएक्शन 
पोस्ट वायरल होते हुए अमीषा पटेल तक भी पहुंच गई। उन्होंने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और यूजर को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बिलकुल सही, भगवान...तुम सच कह रहे हो। जिस तरह से मेरे हाथ उनके कंधे पर हैं, वो सच में रोमांटिक है। फिर उन्होंने सवाल किया कि दोस्तों के बीच एक नॉर्मल बातचीत को रोमांटिक रूप में क्यों लिया जा रहा है। 

अमीषा ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हें जानती तो नहीं हूं, लेकिन ये जरूर कह सकती हूं कि तुम्हारी कोई लड़की दोस्त नहीं होगी। ऐसी चीजों के बारे में पोस्ट करने से पहले आपको दोस्त जरूर बनाना चाहिए।'


हार्दिक के साथ एक पार्टी में बातचीत करते देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर अमीशा और उनके संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, ऐसे में अमीशा ने यह जवाब दिया है। 

ये था वायरल वीडियो- 

Ameesha Patel Slams User Over Hardik Pandya Affair Rumours You Probably Dont Have Any Female Friends
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mahiekasharma
माहीका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं हार्दिक
  • दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या फिलहाल मॉडल माहीका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
  • क्रिकेटर ने 2025 में इंस्टाग्राम पर माहीका के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।
  • इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से हुई थी।

ये भी पढ़े- हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed