{"_id":"0dc16c74-5e2c-11e2-a2c7-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-in-rajkumar-hirani-s-pk","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीके' में आए संजय दत्त, पहली बार आमिर के साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीके' में आए संजय दत्त, पहली बार आमिर के साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त, पहली बार आमिर खान के साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'पीके' को अरशद वारसी नहीं कर रहे हैं। आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में पहले आमिर के साथ अरशद वारसी थे। बाद में उन्होंने डेट की समस्या आने की वजह से यह फिल्म छोड़ दी है।
विज्ञापन
अब इस फिल्म में संजय दत्त ने एंट्री ले ली है। राजकुमार हिरानी से संजय दत्त के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। दोनों ने मिल कर फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' में काम किया था। यह फिल्में संजय दत्त और राजकुमार हीरानी दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। शायद यही वजह रही कि जब राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त ने इस फिल्म में काम करने के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत हां कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अरशद वारसी ने यह फिल्म विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की वजह से छोड़ी है। इसकी वजह यह है कि इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग लगभग एक ही समय शुरू हो रही थी। खुद अरशद ने स्वीकार किया है कि तारीखों की समस्या के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ी है। अब देखते हैँ कि संजय का इस फिल्म में आना, अच्छा होता है या बुरा। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।
विज्ञापन