फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt get job in jail

जेल में बेरोजगार संजय दत्त को मिला ये काम

Mon, 27 May 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt  get job in jail

पुणे की जेल में सजा काट रहे संजय दत्त अभी तक बेरोजगार थे। अब जेल में उन्हें काम मिल गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि संजय दत्त को जेल में बावर्ची का काम मिलेगा लेकिन उन्हें पढ़े-लिखे लोगों वाला काम दिया गया।

विज्ञापन


आर्म्स एक्ट में सजा काट रहे संजय दत्त को जेल में दफ्तरी का काम दिया गया है। उन्हें जेल की फाइलों की बाइंडिंग करनी होगी। साथ ही फाइलों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा। आमतौर पर ऑफिस में ऐसे काम दफ्तरी करते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो संजय दत्त की इमेज को देखते हुए उन्हें ज्यादा शारीरिक मेहनत वाला काम नहीं दिया गया है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बावर्जी का काम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सजा के अपने पहले भाग में जेल में 18 महीने बिता चुके संजय दत्त को बढ़ई का काम मिला था। तब उन्होंने कुछ कुर्सियां बनायी थीं।

संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत साढ़े तीन साल की सजा सुनायी गयी है। इसके पहले वह लगभग 18 महीने की सजा पहले भी काट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed