फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt does double shifts to finish shooting

आजकल दिन-रात काम कर रहे हैं संजय दत्त

Thu, 11 Apr 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt does double shifts to finish shooting

18 अप्रैल को जेल जाने से पहले संजय दत्त अपने सारे काम निपटा रहे हैं। वह उन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं जो रिलीज होने को तैयार हैँ। इसके लिए संजय दत्त ने इन दिनों रात में भी काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


संजय दत्त उन फिल्मकारों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं जिनकी फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी है।

जेल जाने से पहले संजय दत्त अपने बचे हुए हिस्सों को शूट कर लेना चाहते हैं। इसलिए उनको रात में भी काम करना पड़ रहा है।

संजय दत्त इन दिनों 'पुलिसगीरी', 'पीके' और 'जंजीर' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी सबसे ज्यादा भूमिका 'पुलिसगीरी' में है। वह इस फिल्म को सबसे ज्यादा समय दे रहे हैं।
विज्ञापन


राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में वह आमिर खान के साथ दिखेंगे। 'पीके' फिल्म के बचे हुए हिस्से को शूट करने के लिए राजकुमार हिरानी ने आनन-फानन उन हिस्सों को लिख लिया है जिसमें संजय के अकेले और आमिर खान के साथ सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीके' फिल्म के अलावा आमिर अपूर्व लाखिया की 'जंजीर' फिल्म की डबिंग में भी व्यस्त हैं। इन तीनों फिल्मों को समय से पूरा करने के लिए संजय दत्त को रात में भी काम करना पड़ रहा है।

संजय दत्त इन दिनों देर रात घर लौटते हैं और सुबह फिर से निकल जाते हैं। अब उनके पास एक सप्ताह का समय बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed