दो हीरोइनों ने लटका दी संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक बीते डेढ़ साल से चर्चा में है। शुरुआती खबरों के मुताबिक अगस्त 2016 में इसकी शूटिंग शुरू होनी थी। परंतु ऐसी कोई तैयारियां अभी तक नहीं हैं। अब इसकी शूटिंग 2017 तक बढ़ा दिए जाने की बात कही जा रही है।
कहा जा रहा है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर को तैयारियों के लिए समय चाहिए। उन्हें फिल्म के लिए संजय की तरह बॉडी बनानी पड़ेगी। फिलहाल रणबीर लंबे समय से बन रही अपनी जग्गा जासूस में व्यस्त हैं और दोस्त निर्देशक अयान मुखर्जी की अगली फिल्म के लिए भी समानांतर तैयारी कर रहे है। इन बातों के सामने आने बाद इंडस्ट्री में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या संजय दत्त की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली जाएगी?
खबर यह भी है कि राजू हिरानी और उनके राइटरों की टीम एक नई फिल्म लिखने के लिए कुछ समय पहले विदेश चली गई थी! उल्लेखनीय है कि पीके की रिलीज से पहले ही हिरानी ने घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म संजय दत्त की बायोपिक होगी। वह पीके की मेकिंग के दौरान अपनी मुन्नाभाई सीरीज की फिल्मों के हीरो के संपर्क में थे और उस दौरान जब उन्होंने संजय की जुबानी उनकी कहानी सुनी तो बायोपिक का आइडिया आया। तब उन्होंने संजय से फिल्म बनाने की इजाजत ली। जानकारों का कहना है कि सुनील दत्त और नर्गिस जैसी हस्तियों के बेटे संजय की जिंदगी में वाकई इतने उतार-चढ़ाव, दर्द-तकलीफें, त्रासदियां हैं कि रोचक फिल्म बन सकती है
किस-किस की इजाजत लें, ये बनी मुश्किल
किसी भी बायोपिक के लिए उन लोगों की इजाजत लेना भी जरूरी होती है, जिनका जिक्र उसमें आने वाला है। यही बात संजू की बायोपिक की राह में रोड़ा बन रही है। जानकारों के अनुसार जितनी देर होती जाएगी उतना ही बायोपिक बनने का रास्ता कठिन होता जाएगा।
सूत्र बता रहे हैं कि बायोपिक पर उठ रहे विवादों से रणबीर कपूर भी खुश नहीं हैं। उन्होंने निर्देशक से कहा है कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते और तभी इसमें काम करेंगे जब चारों तरफ से हरी झंडी मिलेगी। बताया जा रहा है कि रणबीर ने हिरानी को विवाद निबटाने का समय देते हुए दोस्त अयान मुखर्जी की अगली फिल्म ड्रेगन को पहले शूट करने का फैसाल किया है।
संजय खुद ही निभाएंगे अपना किरदार
बायोपिक से जुड़ी एक खबर यह भी आ रही है कि इसमें रणबीर संजय के जीवन के एक हिस्से का रोल ही निभाएंगे और कहानी के एक मोड़ के बाद संजय खुद अपनी भूमिका में आ जाएंगे। इसी वजह से हिरानी से फरवरी में संजय की पुणे स्थित जेल से रिहाई का असली सीन शूट किया था। फिल्म में संजय के 15 से 55 साल के जीवन की कहानी रखने का विचार है। मगर जिस तरह से फिल्म की योजना में बाधाएं आ रही हैं उससे फिलहाल इसके बीच रास्ते में अटक जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
कुछ सूत्रों का यह भी दावा है कि बायोपिक का आइडिया संजय की पत्नी मान्यता का था। वह सिर्फ इतना चाहती थीं कि जब तक संजय बॉलीवुड में अन्य फिल्मों द्वारा वापसी नहीं कर लेते तब तक बायोपिक की खबरों के माध्यम से उन्हें सुर्खियों में रखा जाए। एक बार वापसी हो जाए तो बायोपिक का आइडिया ड्रॉप कर दिया जाए।
इन सितारों की वजह से लटक रही है फिल्म
टीना मुनीम और माधुरी दीक्षित के साथ संजय की बहुत नजदीकियां थीं। दोनों नहीं चाहेंगी कि फिल्म में उनका अतीत दिखे। खबरें थीं कि माधुरी ने संजय की जेल से रिहाई के बाद 25 साल बाद उन्हें फोन करके कहा कि बायोपिक में उन्हें न दिखाएं।
सलमान खान का कहना है कि संजय की बायोपिक उनके जिक्र के बगैर पूरी नहीं हो सकेगी और वह अपनी जिंदगी का कोई हिस्सा बड़े पर्दे पर दिखाने की इजाजत किसी को नहीं देंगे। वैसे बताया जाता है कि संजय ने सलमान को बायोपिक का हिस्सा बनाने की इच्छा जताई है।
रणबीर कपूर से सलमान खान की नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। सलमान नहीं चाहते कि संजय की बायोपिक में रणबीर हीरो हों। इस बात को लेकर दोनों सितारों के बीच मनमुटाव की खबरें हैं।