Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में शामिल होंगी सानिया मिर्जा, जल्द पहुंचेंगी उदयपुर
परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विस्तार
Kriti Sanon: 'काम के प्रति उनके समर्पण की कोई सीमा नहीं', कृति सेनन की तारीफ में बोले जैकी भगनानी
अच्छी दोस्त हैं सानिया और परिणीति
खबर के मुताबिक, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा कल उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल हो सकती हैं। परिणीति और सानिया अच्छी दोस्त हैं। वर्ष 2019 में दोनों नेहा धूपिया के चैट शो में भी दिखाई दिए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।
Varun Dhawan: कीर्ति सुरेश के साथ ऑटोरिक्शा की सवारी का आनंद उठाते नजर आए वरुण धवन, देखें वीडियो
सानिया के बेटे के साथ परिणीति ने साझा की थी तस्वीर
परिणीति चोपड़ा कुछ वर्ष पहले सानिया मिर्जा के बेटे इजहान से मिलने के लिए दुबई गई थीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। परी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं अब खाला हूं!!!! इज्जू खाने योग्य है और मैं उसे खाना चाहती हूं, लेकिन अभी के लिए मैं उसे अपना हाथ खाने की इजाजत दे रही हूं @मिर्ज़ासानियार क्या मैं इस बच्चे को हमेशा के लिए रख सकती हूं।'
Shahid Kapoor: 'ले गई ले गई' गाने में शाहिद के कारण परेशान हो गई थीं करिश्मा कपूर, एक्टर ने खुद किया खुलासा
परिणीति-राघव की शादी में हर इंतजाम शाही
परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो-वीडियो लीक होने से बचाने के लिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन अंदर जाने और बाहर आने, दोनों वक्त जांचे जाएंगे। होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा।
Priya Bhavani: 'मां को कैंसर है...' ये बताते हुए भावुक हुईं साउथ अभिनेत्री, कहा- डॉक्टरों पर भरोसा करना जरूरी