फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Reveals Dil To Pagal Hai crew needed to take 15 retakes in Le Gayi Because I was nervous

Shahid Kapoor: 'ले गई ले गई' गाने में शाहिद के कारण परेशान हो गई थीं करिश्मा कपूर, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Sat, 23 Sep 2023 01:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 23 Sep 2023 01:55 PM IST
सार

शाहिद कपूर ने बताया कि करिश्मा कपूर 'दिल तो पागल है' के गाने 'ले गई ले गई' के दौरान उनसे नाराज हो गई थीं, जब उन्हें पता चला था कि उनकी वजह से उन्हें 15 रीटेक देने पड़े।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Reveals Dil To Pagal Hai crew needed to take 15 retakes in Le Gayi Because I was nervous
शाहिद कपूर, करिश्मा कपूर, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से एक्ट्रेस अमृता राव के साथ डेब्यू करने के बाद कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में अपनी पहली जॉब के बारे में बात की है। यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि 'इश्क विश्क' में डेब्यू करने से पहले शाहिद कपूर साल 1997 में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है' में बैकग्राउंड डांसर थे। शाहिद ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि शूटिंग के दौरान टीम को उनकी वजह से 15 शॉट देने पड़े थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। उन्होंने 'दिल तो पागल है' और 1999 में 'ताल' में काम किया है। 
विज्ञापन

Khufiya Exclusive: कनाडा दूतावास ने रोक लिए टीम ‘खुफिया’ के वीजा, प्रियंका चोपड़ा का फिल्म से बना खास कनेक्शन
विज्ञापन


शाहिद के कारण 15 रीटेक में शूट हुआ था गाना
शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'दिल तो पागल है' के क्रू को 'ले गई ले गई' गाने को कई बार शूट करना पड़ना था।  उन्होंने कहा, 'समस्या मेरे बाल थे। सबको ऊपर जाना था और फिर नीचे जाना था, लेकिन मेरे बालों को सेट होने में समय लग रहा था। वह यह देख रहे थे, फिर बोले कौन है ये जो इतनी देर से आ रहा है और वह मैं ही था।' उन्होंने बताया कि वह उनका पहला काम था, जिस कारण वह घबराए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan: कीर्ति सुरेश के साथ ऑटोरिक्शा की सवारी का आनंद उठाते नजर आए वरुण धवन, देखें वीडियो

पहले काम पर घबराए हुए थे शाहिद 
उन्होंने कहा, 'यह मेरा पहला काम था, मैं काफी घबराया हुआ था। मैं उससे पहले एक छात्र था और तभी तीन महीने मैं शैमाक्स (श्यामक डावर की डांस क्लास) गया था। मुझे डांस कुछ खास नहीं आता था, लेकिन वह मेरा डांस देखते ही खुश हो गए थे। इसके बाद वह सीधा मुझे शूटिंग पर ले गए और कहा अब तुमे यह करना है।' शाहिद ने कहा, 'इससे वह काफी परेशान हो गए थे। मैं वहां रहने के लिए तैयार नहीं था। मेरे बालों को सेट होने में काफी समय लगता था, जो भी था, यह काफी अच्छा था।'
Priyanshu Painyuli Interview: ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज पर प्रियांशु का बड़ा खुलासा, बोले, विशाल सर का जवाब नहीं

करिश्मा कपूर को लेकर क्या बोले शाहिद
शाहिद ने बताया, 'करिश्मा कपूर मुझसे नाराज भी हो गई थीं, जब उन्हें पता चला था कि मेरी वजह से उन्हें 15 रीटेक देने पड़े।' उन्होंने कहा कि एक लड़का था, जो थोड़ा अलग था। मेरे बाल बड़े थे पर वो मैं ही था। मुझे याद हैं मैंने उन्हें कभी करिश्मा नहीं कहा, क्योंकि उस समय वह करिश्मा कपूर थीं और उन्हें मेरी वजह से 15 रीटेक देने पड़े थे।'' उन्होंने आगे बताया, 'एक बार उन्होंने पीछे मुड़कर कहा कि ये कौन है? कौन है ये? और मैं खुद को छुपा रहा था कि मैं नहीं हूं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली के साथ एक प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं। यह कोई स्पेशल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके आइडिया पर चर्चा चल रही है। 
फैंस को पसंद नहीं आए सितारों के ये लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed