फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman will join sujain's events

सुजैन ने ऋतिक के दुश्मन सलमान को बुलाया

Thu, 05 Dec 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
salman will join sujain's events

ऋतिक और उनकी पत्नी सुजैन के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों की कड़वाहट तलाक की दहलीज तक जा पंहुची है।

विज्ञापन


अभी हाल ही में सुजैन बांद्रा में बुटीक का उद्घाटन करने जा रही हैं। इस खास मौके पर भी ऋतिक उनके साथ नहीं होंगे। सबसे खास बात जो सुनने में आ रही है उसके अनुसार कभी ऋतिक के आदर्श रहे और अब बड़े दुश्मन बन चुके सलमान खान सुजैन की इस खुशी में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये आश्चर्य की बात है क्योंकि 'कृष3' के प्रमोशन के लिए ऋतिक हर जगह पर गए थे लेकिन सलमान के शो बिग बॉस में वह नहीं आए। ये भी बताया गया कि सलमान नहीं चाहते थे कि ऋतिक उनके शो पर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब जब ऋतिक की सुजैन से नहीं बन रही तो सलमान उनके इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं। सलमान के इस कदम को आखिर किस शक्ल में देखा जाए?

वैसे सलमान की भाभी और सोहेल की पत्नी सीमा खान की सुजैन से गहरी दोस्ती है। खैर जो भी है या तो सलमान इस मौके पर आकर ऋतिक को चिढ़ाना चाहते हैं या सुजैन सलमान को बुलाकर ऋतिक को जलाना चाहती हैं।

दोनों ही सूरतों में इन पति-पत्नी के अलगाव का सलमान से एक खास कनेक्शन तो जुड़ ही गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed