{"_id":"be5789ea-e484-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-to-meet-suraj-pancholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने सूरज पंचोली को बुलाया हैदराबाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने सूरज पंचोली को बुलाया हैदराबाद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान सुसाइड केस में आरोपी आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को सलमान का बुलावा आया है। सूरज को हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा जमानत मिली है।
विज्ञापन
सलमान खान अपने प्रोडक्शन में बन रही 'हीरो' के रीमेक फिल्म में सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी को लॉन्च करने की बात कह चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई करने वाले हैं।
विज्ञापन
जब सूरज पंचोली जिया खान की आत्महत्या के मामले में सलाखों के पीछे थे तो यह बातें उठने लगी थीं कि हो सकता है कि सलमान अब इस प्रोजेक्ट से पीछे हट जाएं।
ऐसी खबरें भी आईं कि सलमान खान ने इस फिल्म से हाथ खींच लिया है। वह इस फिल्म को सूरज के साथ आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
लेकिन जेल से छूटने के बाद सलमान ने सूरज पंचोली को हाथों-हाथ लिया है। सूत्रों के अनुसार सलमान इन दिनों हैदराबाद में हैं। उन्होंने खुद ही आगे बढ़कर सूरज पंचोली को मिलने के लिए बुलावा भेज दिया है।
विज्ञापन
मतलब साफ है कि सलमान खान इस बात पर बिल्कुल तवज्जो नहीं देना चाहते कि सूरज पंचोली जिया खान सुसाइड केस में आरोपी हैं।