{"_id":"34b432f2da50ded7ac33d065306dc80d","slug":"salman-shahrukh-khan-hug-just-a-greeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"रोजा पर गले मिलने का मतलब पैचअप नहीं\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
"रोजा पर गले मिलने का मतलब पैचअप नहीं"
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और शाहरुख एक रोजा इफ्तार पार्टी में गले मिल गए। इस बारे में शाहरुख की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। लेकिन इसके उलट सलमान की तरफ से जो संकते आ रहे हैं उनके मुताबिक इन दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
इस मिलन के बाद शाहरुख खान की तरफ से प्रतिक्रिया आ गयी थी। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए कहा था कि एक समय के बाद पन्ने को पलटना होता है। यदि हम पन्ने को नहीं पलटते हैं कि तो किताब में आगे क्या लिखा है यह जान नहीं पाते।
विज्ञापन
शाहरुख ने दार्शनिक अंदाज में इस बात का संकेत दिया था कि वह अपनी तरफ से सलमान खान के साथ हुई लड़ाई भुला चुके हैं। लेकिन इस ट्वीट के बाद भी सलमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी।
विज्ञापन
अब सलमान के भाई सोहेल खान ने इस मसले पर टिप्पणी की है। सोहेल भी उसी पार्टी में मौजूद थे। सोहेल ने कहा है कि गले मिलने के बहुत मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए। रोजा इफ्तार ऐसी जगह होती है कि वहां कोई भी गले मिल लेता है। गला मिलना एक स्वाभाविक अभिवादन होता है।
इंडस्ट्री इस बात के अब मायने तलाशना शुरू कर सकती है। जब तक सलमान इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहते तब इस बात का संशय बना रहेगा कि पैचअप हुआ है या नहीं।