फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman's latest girlfriend is a married woman

शादीशुदा है सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड

Fri, 05 Jul 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
salman's latest girlfriend is a married woman

सलमान खान अभी तक कुंवारी प्रेमिकाओं के प्रेम में गिरफ्तार थे लेकिन उनकी कथित नई गर्लफ्रेंड यानी रोमानियाई बाला उलिया वंतुर तो शादीशुदा निकली।

विज्ञापन


जी हां, जिस इयूलिया के साथ सलमान खान के अफेयर और शादी की खबरें उड़ रहीं है, वो दरअसल शादीशुदा है। शादी की बात उलिया ने नहीं बताई, ये खबर उनके फेसबुक पेज से खुली है।
विज्ञापन


कुछ दिन से चर्चा थी कि सलमान खान की जिंदगी में एक बार फिर बहार आ गई है और कैटरीना के बाद उन्हें रोमानिया की खूबसूरत बाला उलिया वंतुर के रूप में एक और साथी मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां रह रही है सल्लू की गर्लफ्रेंड


फिलहाल तो दोनों हैदराबाद में हैं। एक ओर जहां सलमान अपनी शूटिंग की वजह से तो उलिया...सल्लू मियां की वजह से। दोनों काफी करीब हैं लेकिन नई और चौंकाने वाली खबर ये है कि सल्लू मियां की ये नई करीबी पहले से ही शादीशुदा हैं। उलिया वंतुर ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामित हो चुके संगीतकार मैरियस मोगा को डेट कर चुकी हैं।

मैरियस के फेसबुक पेज से तो यही पता चलता है कि दोनों शादीशुदा है। मैरियस जहां संगीत के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं वहीं उलिया वंतुर मशहूर टीवी होस्ट रह चुकी हैं।

इसके अलावा मैरियस का फेसबुक स्टेटस भी यही कहता है। जिस पर लिखा है कि 'married to iulia vantur', साथ ही 7 अगस्त 2012 की एक पोस्ट में दोनों लिप-लॉक करते भी नजर आ रहे हैं।

अब सच्चाई क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन सलमान के साथ नाम जुड़ने से उलिया वंतुर का भला जरूर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed